ब्रेकिंग रुद्रपुर: (उधम सिंह नगर)🙄युवक की तालाब में डूबकर कर मौत ! 👉 मृतक अपने कुछ साथियों के साथ नहाने गया था+

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) ‌ स्टाफ रिपोर्टर/ रम्पुरा क्षेत्र के एक युवक की तालाब में डूबकर कर मौत हो गई। युवक अपने कुछ साथियों के साथ नहाने गया था। उसका शव प्रीतबिहार क्षेत्र में कल्याणी नदी के किनारे बने तालाब से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय विवेक पुत्र राधेश्याम बीती शाम दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 25 प्रीतबिहार क्षेत्र में कल्याणी नदी के किनारे बने एक तालाब में युवक का शव दिखा। मामले की सूचना पर रम्पुरा चौकी इंचार्ज कैसी आर्य मौके पर पहुंचे, उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त रम्पुरा क्षेत्र निवासी राधेश्याम के पुत्र विवेक के रुप में हुई। आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों की मानें तो शुक्रवार को चार युवक तालाब में नहाने आये थे,माना जा रहा कि उन्हीं में से एक की डूबकर मौत हो गयी।उसके साथियों ने डर की बजह से घर जाकर यह बात नहीं बताई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों ने साथी युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक विवेक को तैरना आता था उसकी डूबने से मौत नहीं हो सकती। मृतक के भाई का आरोप है कि रंजिश के चलते कुछ युवकों ने भाई की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad