बिग ब्रेकिंग सितारगंज: (उधम सिंह नगर) /👉🙉शर्मसार करने वाली घटना /👉😯पिता सहित तीन लोगों ने एक साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई बेटी तो खुला राज$ 😟दादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस के उड़ गए होश? 👉तीनों को पुलिस ने दबोचा$

खबर शेयर करें -

सितारगंज (उधम सिंह नगर) स्टाफ रिपोर्टर/ जनपद के सितारगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है रिश्ते को शर्मसार कर तर तर कर दिया है कलयुगी बाप सहित तीन व्यक्तियों ने नाबालिक के साथ 1 साल तक दुष्ट कर्म करते रहे, जब किशोरी करीब 5 माह की गर्भवती हुई तो राज खुला। पुलिस ने पिता समेत तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शक्ति फार्म क्षेत्र निवासी एक किशोरी की माँ उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उसका पिता करीब 1 साल से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच किशोरी के पिता के दोस्त मनोज उर्फ भैली ने भी किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। वह भी किशोरी से करीब 1 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच किशोरी के राजनगर गांव निवासी बादल पुत्र उर्फ बबलू से प्रेम संबंध हो गए। बाद में युवक ने भी किशोरी से कई बार संबंध बनाए। तीनों आरोपी करीब 1 साल से किशोरी से दुष्कर्म कर रहे थे। इस बीच किशोरी करीब 5 महीने की गर्भवती हो गई। किशोरी की हालत देखकर गांव वालों को उसके गर्भवती होने का शक हो गया । ग्रामीणों के जरिए किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी दादी को हुई तो उसने पूछताछ शुरू की।
इस पर किशोरी ने पिता और उसके दोस्त तथा प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। पीड़िता की दादी ने शक्तिफार्म पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। पुलिस के भी होश उड़ गए? तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इधर दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी मनोज कुमार निवासी ग्राम बहादुर गंज थाना बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इस शर्मनाक घटना से क्षेत्र में जबरदस्त रोष व्याप्त है ग्राम वासियों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad