ब्रेकिंग काठगोदाम: (हल्द्वानी) हिस्ट्रीशीटर बना स्मैक तस्कर, पुलिस किया 23.97 ग्राम स्मैक सहित दबोचा! थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के खौफ से अपराधियों में हड़कंप मचा#

खबर शेयर करें -

           काठगोदाम (हल्द्वानी) अशोक गुलाटी editor-in-chief/ काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक की गजब की कार्यशैली है जबसे उन्होंने कार्यभार संभाला है तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है सहज ही  कोई दिन ऐसा ज्यादा हो जिस दिन किसी तस्कर को दबोचा ना हो अब तक लाखों रुपए के स्मैक/ चरस अवैध शराब सहित दर्जनों अपराधियों को  सलाखों के पीछे कर दिया है उनकी इस कार्यशैली से जनता में उन उनकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही हैl क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहला ऐसा थाना प्रभारी आया है जिन्होंने अपराधियों पर नकेल कस रखी हैl क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैंl विवरण के मुताबिक     पंकज भट्ट , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की  तस्करी  के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में   हरबन्स सिंह  पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी , भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  के  पर्यवेक्षण में  प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम* एवं उनकी एन्टीड्रग्स टीम द्वारा डग्स /स्मैक एवं चरस  के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये   चैकिंग के दौरान अभियुक्त संजय आर्या उर्फ संजू पुत्र रमेश चन्द्र आर्या निवासी बागजाला थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 33 वर्ष जो थाना काठगोदाम का हिस्ट्रीशीटर है , पूर्व में भी उक्त अभियुक्त के विरूद्द कई अन्य संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज है  को अवैध स्मैक  की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

    उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम के कुंवर पुर तिराहा बागजाला के पास चैकिंग कर रहे थे तभी एक लङका स्कूटी संख्या UK04AC 2592 बिना हैलमेट पुलिस टीम की तरफ आता दिखाई दिया , जिसे रोककर हैलमेट न पहनने के सम्बन्ध में चालान हेतु कहा गया तो रोके गये व्यक्ति ने कहा मेरा नाम संजय आर्या उर्फ संजु आर्या पुत्र श्री रमेश चन्द्र निवासी बागजाला बताया कहने लगा में लोकल का हुं यही गौलापार तक गया था तथा वाहन के डिग्गी को खोलकर डिग्गी में रखे हैलमेट को हटाया तो एक पन्नी दिखाई दी शक होने पर पन्नी को खोलकर देखने पर पन्नी के अन्दर फायल पेपर की पुङिया रखी मिली जिसे खोलकर देखने पर स्मैक बरामद हुआ । सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह स्मैक है जिसे मै खुद भी पीता हु तथा कुछ बेच कर खर्चा निकाल लेता अभियुक्त थाना काठगोदाम का हिस्ट्रीशीटर है । अभियुक्त के विरुद्द मुकदमा एफआईर न0 69/2323 धारा 8/21 /60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- संजय आर्या उर्फ संजू पुत्र रमेश चन्द्र आर्या निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 33 वर्ष ।

पुलिस टीम

1- श्री मनोज कुमार ( प्रभारी चौकी खेङा काठगोदाम )2-का0 उमेश प्रसाद
3- कानि0 सुरेन्द्र सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad