कपकोट: (बागेश्वर) संवाददाता/ पुलिस अधीक्षक , बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरूकता अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कपकोट कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक विवेक चंद्र एवं हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा द्वारा *राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट* में जनजागरूकता अभियान चलाते हुए उपस्थित *छात्र/छात्राओं, स्कूली स्टॉफ को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।* उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे " *उत्तराखंड पुलिस एप" एवं उसमें महिलाओ के लिये उपयोगी गौरा शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी/ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930* पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत/समस्या शीघ्र ही नजदीकी थाने या *हैल्पलाईन न0- 112, 1090* पर दर्ज कराएं।









तत्पश्चात पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में 10 छात्रों को चिन्हित कर जूनियर ट्रैफिक वॉलिंटियर बनाया गया।






















































