बिग ब्रेकिंग भीमताल: 😲दिल्ली पर्यटक की मर्सडीज कार जल कर हुई राख! ✔️फायर ब्रिगेड ना होने के कारण आग नहीं बुझाई जा सकी? 🕳️आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात

खबर शेयर करें -

भीमताल (स्टाफ रिपोर्टर) दिल्ली पर्यटक की खड़ी मर्सिडीज़ कार ‌ ‌ ‌में विगत रात्रि दोस्त की कार लेकर दिल्ली से आए पर्यटक की कार धू धू कर जल गई। देखते ही देखते कार राख में तब्दील हो गई । आग कार में कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है; फायर ब्रिगेड ना होने के कारण आग नहीं बुझा सके गौरतलब है कि भीमताल जैसे बड़े कस्बे में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है नैनीताल से फायर ब्रिगेड आती है तब तक सब समान अग्निकुंड में समा जाता है। घटना के मुताबिक दिल्ली से घूमने आए पर्यटक की मर्सडीज कार कल देर रात आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दीपक टेंट हाउस के समीप एक कार में आग लग गई है। भीमताल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के कारण नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंची जिसके कारण कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।दिल्ली निवासी पर्यटक रोहित ने मीडिया को बताया कि उन्होंने गाड़ी को दीपक टेंट हाउस के समीप खड़ी की थी। कार उनके दोस्त की थी जिसे लेकर वो यहाँ घूमने आए थे। आश्चर्यचकित बात यह है कि खड़ी गाड़ी में आग कैसे लग गई यह जांच का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad