बिग ब्रेकिंग कर्नाटक: विधानसभा चुनाव: मोदी का जादू नहीं चला! 👉 कॉन्ग्रेस भारी बहुमत की ओर अग्रसर; सीएम ने हार मानी; कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न; हल्द्वानी; रुद्रपुर सहित पूरे राज्य कांग्रेस कार्यालय में पटाखे व मिठाइयों का दौर!!! अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ /कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू टाय टाय फिश हो गया है भाजपा द्वारा सभी किए गए दाव नहीं चले हैं कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौट रही है कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हार स्वीकार कर ली है उनका कहना है कि इस हार की समीक्षा की जाएगी कहां हमारी चूक हुई वहीं दूसरी तरफ पूरे भारत सहित उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है कार्यालय पर मिठाईयां व पटाखे फोड़े जा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शुभ संकेत मान रही है। विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल सही साबित हो रहे हैं रुझान में कांग्रेस 138; बीजेपी 62 पर आगे चल रही थी। अब लगभग अंतिम चरणों में गिनती चल रही है कांग्रेस को भारी स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है दूसरी ओर उधम सिंह नगर ‌कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है l इधर पूर्व मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद के लिए कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी l इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व कर्नाटक चुनाव ट्रायल के रूप में देखा जा रहा था और यहां कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस देशभर में अपना परचम लहरा कर केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी l यहां उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि अब देश में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है देश से कांग्रेस को मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकने लगी है l श्रीमती शर्मा ने दावा किया कि कर्नाटक चुनाव की तरह 2024 में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी अपनी सरकार बनाएगी l पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौती थी और उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था जिसमें वह पूरी तरीके से फेल हो गई है l पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस उमंग निष्ठा लगन समर्पण और जोश के साथ कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम किया है उसको वह सैल्यूट करते हैं l इस अवसर पर श्री बेहड़ सहित श्रीमती मीना शर्मा जगदीश तनेजा हरीश बाबरा पी सी सी सदस्य परिमल राय महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामप्रसाद महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामदयाल सिंह पूर्व प्रधान विजय यादव निगम पार्षद मोनू निषाद सुशील मंडल बाबू खान प्रीति साना अशफाक अहमद मोहन भारद्वाज पूर्व पार्षद उमर अली सलमानी रामाधारी गंगवार इंद्रजीत सिंह प्रकाश शर्मा कालीचरण बाल्मीकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय अरोरा राम स्वरूप भारती अनिल शर्मा राजीव कामरा एन एस यू आई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट एम पी मौर्या अरविंद सक्सेना सुदर्शन शर्मा उमर खान रवि कठेरिया कमलेश गुप्ता राजीव यादव सोनू शर्मा ममता देवी हरिदासी चमन किशन दिनेश मौर्या मान सिंह रंजीत तिवारी आनंद शर्मा विकास मलिक कांग्रेस नेता रविंद्र गुप्ता सुमित राय जमुना कोली राजेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l …….

हल्द्वानी कांग्रेस के विधायक सुमित हरदेश ने कर्नाटक कि कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत ऐतिहासिक जीत बताया है उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी ….

हथकंडे वहां की सम्मानित जनता ने नकार दिए हैं उन्होंने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है आज हल्द्वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी व मिठाई बाटी है।

इधर कुमाऊं के मुख्य द्वार हल्द्वानी

कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसजनों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, तिकोनिया में एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुवे भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करने के लिए कर्नाटक प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया।
गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा राज में जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कर्नाटक में कांग्रेस बढ़ती महंगाई को रोकने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम कर पूरे देश के लिए एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करेगी।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पार्षद राधा आर्य, पार्षद मोहम्मद गुफरान, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, मलय बिष्ट, हर्षित भट्ट, हेमन्त साहू, मयंक भट्ट, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, गजेंद्र गोनिया, कैलाश साह, कौशलेंद्र भट्ट, अमित रावत, आशीष, एडवोकेट मन्नू तुलेरा, नितिन भट्ट, जावेद, बबलू बिष्ट, शंकर कोहली, एडवोकेट शादाब, प्रेम कुमार, शानू अल्वी आदि लोगो ने शिरकत की और जश्न मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad