ब्रेकिंग सोमेश्वर: कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने किया नौगाँव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण!

खबर शेयर करें -

👉कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया नौगाँव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण

👉योजना से स्थानीय जनता को पहुंचेगा लाभ,खेतीबाड़ी करने में नही होगी किसी प्रकार की पानी की दिक्कत-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): विशेष संवाददाता आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुंची जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां मजखाली मंडल के काकड़ीघाट में कैबिनेट मंत्री ने नौगांव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।यह योजना कुल 90 लाख रुपये में बन कर पूर्ण हुई।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता के साथ संवाद किया।उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सिंचाई योजना के बन जाने से क्षेत्रवासियों को पूर्व में खेतीबाड़ी करने में आ रही पानी की समस्या दूर होगी।साथ ही किसान सिंचाई के पर्याप्त साधन व पानी न होने से मायूस होते थे लेकिन अब उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 2021-22 में शुरू हुई थी जिसका कि आज लोकापर्ण हुआ है।इस योजना के जरिये कुल 45 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियो की तरफ से काफी लंबे समय से इस योजना को बनाये जाने की मांग उठ रही थी जो कि आज पूरी हुई है।कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी खेतीबाड़ी करने में पानी की किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी।

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,आगामी चुनावों पर रणनीति बनाने पर हुआ मंथन

आज सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल के काकड़ीघाट पहुंची। केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की।बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर तैयारी करने के साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि यह हमसब की जिम्मेदारी है कि हम सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाए ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके।कहा कि आज सरकार लोगो के हितों के लिए कई योजनाए संचालित कर रही है।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए।वही कार्यकर्ताओ द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया।

इस अवसर पर मजखाली मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल सिंह परिहार जी,मंडल महामंत्री श्री दीपक बोरा जी,जिला पंचायत सदस्य श्री धन सिंह रावत जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोस्वामी जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली)श्री दीपक बिष्ट जी,राजू रावत जी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष (मजखाली)श्री दीपक वर्मा जी,ग्राम प्रधान श्रीमती जानकी देवी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad