ब्रेकिंग बागेश्वर जनजागरुकता नही सहना है अत्याचार , महिला सशक्तिकरण का यही है मुख्य विचार *प्रभारी महिला हेल्प लाइन बागेश्वर द्वारा 3 दिवसीय अभियान राजकीय जूनियर हाईस्कूल बहुली में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ औऱ स्थानीय महिलाओ को “महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जागरूकता अभियान चल रहा है!

खबर शेयर करें -

: बागेश्वर विशेष संवाददाता जनजागरुकता *नही सहना है अत्याचार , महिला सशक्तिकरण का यही है मुख्य विचार* *प्रभारी महिला हेल्प लाइन बागेश्वर द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल बहुली में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ औऱ स्थानीय महिलाओ को “महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाते हुए किया घरेलु हिसां, “उत्तराखंड पुलिस एप” गौरा शक्ति एप के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरुक। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियानों के क्रम में *प्रभारी महिला हेल्प लाईन बागेश्वर उ0 नि0 खष्टी बिष्ट द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल में जागरुकता अभियान चलाते हुए आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ औऱ स्थानीय महिलाओ* को 1 मार्च से 6 मार्च तक *महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह अभियान* के तहत घरेलू हिंसा से *महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005,* समाज मे *महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा , महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानो* के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त अपराधों में विशेषकर *बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है,* बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्परिणाम के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने तथा मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप, यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पुर्वक वताते हुए डॉयल- *112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930* आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। तत्पश्चात उ0 नि0 खष्टी बिष्ट द्वारा उपस्थित महिलाओ को *उत्तराखण्ड पुलिस एप* डाउनलोड कराकर एप में उपलब्ध *गौरा शक्ति* व अन्य सुविधाओ के बारे में बताते हुए *अपने-अपने परिजनों/रिश्तेदारों को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कर गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु* प्रेरित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad