ब्रेकिंग देहरादून: 🙉यमनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में दंपत्ति द्वारा देह व्यापार का धंधा! पुलिस ने 2 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया#

खबर शेयर करें -

देहरादून विशेष संवाददाता एक दंपति द्वारा मकान किराये पर ले कर बाहर से लड़कियां बुला कर देह व्यापार का धंधा चलाने वाली पति-पत्नि सहित 3 गिरफ्तार एवं 02 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया आश्चर्य की बात यह थी कि काफी समय से धंधा चल रहा था पड़ोसियों को भनक तक नहीं थी
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आई०एस०बी०टी क्षेत्र के अंतर्गत सेवलकला के घनी आबादी वाले यमनोत्री एन्क्लेव में सविता उर्फ अंजली नाम की महिला अपने पति के साथ कमरा किराए पर ले कर उसमें काफी दिनों से अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहे है। AHTU टीम ने अपने स्तर से इन पति पत्नी की सत्यता गोपनीय स्तर से जांची तो यह बात सही पाई गई ।पूछताछ में पता चला कि यह दोनों पति- पत्नी पिछले काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे है, यह लोग पौष एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके में ऐसा मकान किराये पर लेते थे जिसमे मकान मालिक नही रहता था, पति- पत्नी होने के कारण इनको आसानी से मकान किराये पर मिल जाता था, इसके बाद यह लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अनेको ग्राहकों से सम्पर्क करते थे और डिमांड अनुसार बाहर से लडकिया बुला कर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते थे, यह लोग ग्राहक की डिमांड अनुसार उनको अपना कमरा अवैध कार्य के लिये उपलब्ध कराते थे यदि कोई ग्राहक बाहर सेवा मांगता था तो सविता का पति गाड़ी से लड़कियों की सप्लाई करता था । यह लोग 1500 से लेकर 10 से 15 हजार तक ग्राहको से रुपए लेते थे। यह लोग एक जगह में छः से सात महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इनमे ज्यादा शक ना हो। पुलिस द्वारा मारे गए छापे में पकड़े गए दंपति से लोग भी हैरान थेl उधर सूत्रों के मुताबिक राजधानी में देह व्यापार का धंधा जोरों से फल फूल रहा है चल रहा हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad