ब्रेकिंग खटीमा गोकशी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गौ मांस व उपकरण सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार ! अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
अशोक कुमार एसएसआई कोतवाली खटीमा

खटीमा ‌‌ ‌‌ अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा कोतवाली के अंतर्गत उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सीमा स्थित 17 मील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कंचन पुरी गांव में मौके पर दबिश देकर गोकशी करते हुए तीन अभियुक्तगणों को 95 किलो गौ मांस तथा गोकशी में इस्तेमाल किए गए उपकरण लोहे की छुरी, लोहे का चापड़, बेलनाकार किला, तराजू व लोहे के बाट सहित गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर और आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वहीं कंचनपुरी खटीमा निवासी गिरफ्तार अभियुक्तगण अब्दुल सलाम पुत्र दीदार वख्स, बसीरा पुत्र शेर तथा सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम ने कड़ी पूछताछ में बताया कि आवारा गाय के बछड़े का शिकार किया था। वहीं बछड़े के मांस का पशु चिकित्सकों द्वारा भौतिक निरीक्षण भी कराया गया। वहीं इस पूरे मामले में एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गोकशी करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad