चंपावत : किसानों के लिए खुशखबरी! 👉😉मंडुवा के मूल्य में बढ़ोतरी@ ₹28 प्रति किलो बढ़ाकर सरकार ने 35.79 से बढ़ाकर प्रति किलो निर्धारित किया गया है+विशेष संवाददाता

खबर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत


चम्पावत 4 जनवरी विशेष संवाददाता

मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत ने अवगत कराया कि पीडीएस के माध्यम से राज्य के चार मैदानी जनपदों में मंडुवा की बिक्री की जानी है। वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा जो पूर्व में 28 रुपये प्रति किलो किसानों से खरीदा जा रहा था वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा उसका मूल्य बढ़ाकर रुपये 35.78
प्रति किलो निर्धारित किया गया है जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है, उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व में समितियों द्वारा 15 दिसम्बर 2022 तक ही इसे क्रय किया जा रहा था उसे अब जिले की पर्वतीय क्षेत्र की सभी 22 सहकारी समितियाँ द्वारा क्रय किया जाएगा। सीडीओ ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि उनके पास जो भी मंडुवा पड़ा है उसे नजदीकी सहकारी समिति में लाएं और विक्री कर इसका लाभ उठाएं।
इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को कृषि,सहकारिता,उद्यान व ग्राम्य विकास विभाग के फील्ड कर्मचारियों से वर्चुअली बैठक कर सहकारी समितियों में किसानों के मंडुवा उत्पाद को लाने हेतु उन्हें आवश्यक जानकारी व सहायता के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad