ब्रेकिंग हल्द्वानी:। देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी का जन्म दिन आज धूमधाम से मनाया गया!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विशेष संवाददाता देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी का जन्म दिन आज धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश भर के पत्रकारों ने गुलाटी को दूरभाष पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर में गुलाटी का जन्म दिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सूचना विभाग के मीडिया समन्वयक एवं पूर्व निदेशक योगेश मिश्रा सहित सूचना विभाग के कर्मचारियों और पत्रकारों ने गुलाटी को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान योगेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार अशोक गुलाटी ने अपने संघर्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ठ स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही अशोक गुलाटी ने अपनी बेबाक लेखनी से न सिर्फ जरूरतमंदों की आवाज को उठाने का काम किया बल्कि शासन प्रशासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में भी अपनी अहम भूमिका निभायी है। इस दौरान अशोक गुलाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवभूमि पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट विशन दत्त मिश्रा, ललित सनवाल, भावनाथ पंडित, , पवन नेगी, आन सिंह, कुलदीप रौतेला आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad