ब्रेकिंग रामनगर:शराब पीकर पार्टी करना पड़ा लड़कों को भारी, आपसी विवाद में कर दी दोस्त की हत्या, नैनीताल पुलिस ने चारों आरोपी को किया गिरफ्तार!!! Ssp मैंने पुलिस टीम को 5000 के नकद इनाम देने की घोषणा की

खबर शेयर करें -


रामनगर नैनीताल स्टाफ रिपोर्टर विगत 5 दिसंबर को प्रातः थाना स्थानीय पर डायल 112 के माध्यम से शिक्षा बोर्ड के आवासीय कालोनी में अवधेश सिंह जीना के सरकारी आवास में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर मय पुलिसबल के मौके पर पहुँचे तो मृतक की पहचान भास्कर पाण्डे उपरोक्त के रूप में हुई । प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की हत्या करना प्रतीत हुआ । जिस सम्बन्ध में मृतक के भाई उमेश चन्द्र पाण्डे उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर पर मु0 एफ0आई0आर0स0- 527/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा के सुपुर्द हुई ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः- उक्त घटना के अनावरण हेतु व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन कर अभि0गणो की तलाश प्रारम्भ कर दी गई । शुरूआती जाँच में 4 दिसंबर को मृतक भास्कर पाण्डे को,अवधेश सिंह जीना,अभिजीत उर्फ अभी कश्यप, कौशल चिलवाल व हर्षित कोहली का पार्टी करना प्रकाश में आने पर तत्काल अभि0गणो की तलाश प्रारम्भ की गई तथा उपरोक्त चारो अभि0गणो कौशल चिलवाल, अवधेश सिंह जीना,हर्षित कोहली तथा अभिजीत उर्फ अभि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ:- अभि0गणो द्वारा बताया गया कि कौशल चिलवाल व अवधेश जीना दोस्त है,अवधेश जीना के घर पर ही कौशल चिलवाल की मृतक भास्कर पाण्डे से दोस्ती हुई थी । 4 दिसंबर को अवधेश सिंह जीना ने अभि0 कौशल चिलवाल को फोन कर पार्टी करने व उसके शिक्षा बोर्ड वाले सरकारी आवास पर मटन लाने के लिए कहा तो कौशल चिलवाल अवधेश जीना के घर करीब 12.00 बजे दिन में 200 रू0 का मटन तथा चावल लेकर आया । जब कौशल चिलवाल अवधेश जीना के पास पहुँचा तो वहाँ हर्षित,भास्कर, अभिजीत उर्फ अभि कश्यप व अवधेश मौजूद थे । 1-2 घण्टे वहाँ रूकने के बाद कौशल चिलवाल व भास्कर पाण्डे स्कूटी से बाजार चले गए तथा भवानीगंज अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेकर आए तथा अभिजीत उर्फ अभि कश्यप व हर्षित अपने लिए बीयर लेकर आए, तब तक अवधेश जीना ने मटन बना लिया था । फिर सभी ने शराब पी तथा मटन खाया । खाने पीने के बाद भास्कर पाण्डे और अवधेश मे बहस होने लगी ।भास्कर अपने घर को जा रहा था मगर बहुत नशे में था मगर घर नही जा पाया फिर अंधेरा होने के बाद अवधेश जीना,हर्षित और अभिजीत उर्फ अभि कश्यप फिर बाजार गए और शराब की बोतल लेकर आए ।इसी बीच कौशल चिलवाल 100 रू0 का चिकन लेकर आया । उसके बाद सभी ने पुनः शराब पीकर चिकन खाया फिर भास्कर पाण्डे अवधेश जीना से अपनी स्कूटी की चाबी मांगने लगा और घर जाने की जिद करने लगा इसी बात को लेकर दोनो में बहस हो गयी और दोनो एक दूसरे को गाली देने लगे । तो अवधेश जीना ने कौशल चिलवाल और हर्षित से भास्कर को पीटने को कहा तो दोनो उसे पीटने लगे तो हर्षित का कड़ा भास्कर के सिर में लग गया जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा ।अभिजीत उर्फ अभि कश्यप ने भास्कर के सिर में हल्दी लगाकर पट्टी बाँध दी और उसे इलाज के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया । उसके बाद भास्कर को बिस्तर में सुलाकर कौशल चिलवाल,अभिजीत उर्फ अभि कश्यप और हर्षित,हर्षित की बाईक से तेलीपुरा रोड में चले गए । जहाँ तीनो ने फिर एक क्वाटर शराब पी, इस दौरान अवधेश जीना का फोन लगातार हर्षित और कौशल के पास आ रहा था फोन रिसीव करने पर जीना ने बताया कि जल्दी यहाँ आ जाओ नही तो भास्कर मुझे मार देगा । फिर तीनो वापस अवधेश जीना के क्वाटर पर पहुँचे तो अवधेश औऱ भास्कर दोनो एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे उक्त तीनो को देखकर भास्कर उन्हे भी गाली देने लगा । फिर अवधेश जीना ने कहा कि भास्कर को पीटो, तो चारो मिलकर भास्कर को पीटने लगे कौशल चप्पल से,बाकी लोग बेल्ट से पीट रहे थे ।फिर कौशल ने पास में रखी आरी उठाकर भास्कर को गला काटने की धमकी दी परन्तु भास्कर नही माना और ज्यादा गुस्से में आकर लड़ने लगा । कौशल चिलवाल और हर्षित ने भास्कर को पीटा तो भास्कर जमीन पर गिर गया जिससे उसके सिर में और चोट लग गयी थी । जिससे उसके सिर से खून बहने लग गया था । फिर कौशल चिलवाल ने वहाँ रखे एक्सटेन्शन बोर्ड की तार को भास्कर के गले में लपेट दिया, हर्षित ने वहाँ रखी चमड़े की बेल्ट को उसके गले में लपेट दिया और चारो लोगो ने मिलकर भास्कर का गला घोट दिया । जिससे उसकी मौत हो गयी । हर्षित ने भास्कर का मोबाइल ले लिया फिर अवधेश जीना ने कहा कि तुम तीनो यहाँ से चले जाओ । फिर तीनो अभि0घण अभिजीत उर्फ अभि कश्यप की बाईक से पहले पीरूमदारा गए जाते समय अभि0गणो ने भास्कर का फोन चिल्किया रामलीला ग्राउण्ड से मैन हाईवे को जाने वाले रास्ते में गूल में फेक दिया । फिर ये सब लोग पुनः पीरूमदारा से अवधेश के आवास पर वापस आए जब इन लोगो को विश्वास हो गया कि भास्कर मर चुका है तो फिर तीनो कौशल चिलवाल, हर्षित व अभिजीत उर्फ अभि कश्यप अपने अपने घरो को वापस चले गए तथा अवधेश जीना वही अपने आवास में कमरे मे सो गया ।
मौके से अभि0गणो द्वारा हत्या में प्रयुक्त एक्सटेन्शन बोर्ड मय तार,चमड़े की बेल्ट,शराब की खाली बोतले,लोहे की आरी आदि बरामद किए गए । मृतक के मोबाइल की तलाश जारी है ।

– अभियोग का सफल अनावरण करने पर गिरफ्तारी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 5000/- रू0 के नकद ईनाम की घोषणा की गयी है ।
बरामदगीः- आलाकत्ल एक्सटेनशन बोर्ड मय तार, चमड़े की बेल्ट,आरी,खूनालूदा गद्दा मय तकीया व शराब की खाली बोतले ।
विवेचक- व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा
गिरफ्तारी टीमः-
1.श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2.व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा
3.उ0नि0 मनोज अधिकारी
4.उ0नि0 अनीश अहमद
5.उ0नि0 कश्मीर सिंह
6.हे0का0 सुभाष चौधरी
7.कानि0 हेमन्त सिंह
8.कानि0 महबूब आलम
9.कानि0 प्रयाग कुमार

  1. कानि0 ललित आगरी
    11.कानि0 संजय सिंह
  2. कानि0 निर्मल सिंह
  3. कानि0 मौ0 राशिद
  4. कानि0 संतोष सिहं
    15.कानि0 दिनेश गिरी
    16.कानि0 संजय दोसाद
    17.कानि0 राजीव कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad