खटीमा:चोरी की दो बाइक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा! अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
वीर सिंह सीओ खटीमा

-खटीमा (उधम सिंह नगर ‌‌‌‌) अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाईकों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया। मामले का खुलासा करते हुए खटीमा सीओ वीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित करके क्षेत्र के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया तथा संदिग्धों से कड़ी पूछताछ भी की गई। इसी क्रम में टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा 25 वर्षीय बाइक सवार सचिन सिंह राणा पुत्र बहादुर सिंह राणा निवासी नानकमत्ता को भागने के दौरान पुलिस ने धर दबोचा। जिससे कड़ी पूछताछ की गई तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की एक और …..

मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं सीओ वीर सिंह ने बताया कि सीडीआर इन्वेस्टिगेशन में और भी चोरी के बाइकों की जानकारी मिल सकती है जिसमें अभी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad