ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: दिवाली के दिन बदमाशों ने युवक को गोली से उड़ाया!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर। विशेष संवाददाता जनपद अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है दीपावली के दिन एक युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुरानी रंजिश के चलते गिरीश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का आरोप है कि चार दिन पूर्व गिरीश ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत टांडा चौकी क्षेत्र में की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसपर कोई भी कार्यवाही नहीं की। जिसकी वजह से आज हमारे बीच गिरीश ठाकुर नहीं रहा। उन्होंने वहीं पुलिस को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चंद्र मोहन सिंह एसपी का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दीपावली के दिन हुई इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। स्वजनों और मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टांडा चौकी का घेराव कर दिया।विदित हो कि मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी 22 वर्ष के युवक गिरीश ठाकुर पुत्र विजय का शव सोमवार की सुबह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में देखा गया। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास एक तमंचा बरामद हुआ। युवक को गोली मारी गई है। …

बताया जा रहा है कि युवक को रात दस बजे तक मोहल्ले में देखा गया था, उसके बाद से ही वह गायब था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। उधम सिंह नगर जनपद में लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत में भय व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad