ब्रेकिंग नानकमत्ता:( उधम सिंह नगर) 🥺मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला; दंपति की दर्दनाक मौत!😲 मासूम बाल गंभीर@त्योहार की खुशियां मातम में बदली+

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर

दीपावली पर्व की सारी खुशियां एक ही पल में उस समय मातम में बदल गई, जब आज सुबह दीपावली के दिन खरीदारी करने एक दंपत्ति अपने नन्हे बालक को मोटरसाइकिल में बिठाकर बाजार जा रहा था, इसी दौरान हुई सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उनके साथ बैठा नन्हा बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर जा रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि हादसे में सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ अनाथ हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तथा पूर्वी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपति नानकमत्ता थाना क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव नवादिया जा रहे थे। इस दौरान मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, वैन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र राणा और उसकी पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस फरार वैन चालक की तलाश कर रही है
। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है वह गांव में सन्नाटा छा गया है हर किसी की आंखों में आंसू बह रहे हैं।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad