उधम सिंह नगर:udham Singh Nagar (गोपाल शर्मा की रिपोर्ट) ‌अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है ! विधायक तिलकराज बेहड़; कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने अपने मत का प्रयोग किया@

खबर शेयर करें -

udham Singh Nagar गोपाल शर्मा की रिपोर्टअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है l इधर देहरादून में भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी डेलीगेट कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान कर रहे हैं l उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़के और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है l रुद्रपुर से भी पीसीसी डेलीगेट पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी रही श्रीमती मीना शर्मा पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिमल राय और हाजी सरवरयार खान ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग किया l मतदान करने के पश्चात पीसीसी डेलीगेट श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि वह पहली बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रतिभाग कर रही हैं और वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से बहुत उत्साहित है l उन्होंने कहा की नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad