ब्रेकिंग बहेड़ी: (बरेली) 😯घर के बाहर बैठे लोगों को कार ने कुचला! मंडी में सब्जी बेचकर आए थे हिसाब किताब कर रहे थे 👉🙉 फिर क्या हुआ….?

खबर शेयर करें -

बहेड़ी (बरेली )उत्तर प्रदेश उत्तराखंड कार्की नंबर नेम घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया मौके पर ही दो की दर्दनाक मौत हो गई 2 अन्य घायल हो गए तेज गति से चला रहे कार को गांव वाले ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया l विवरण के मुताबिक बहेड़ी क्षेत्र जिला बरेली के गांव गुड़वारा में दरवाजे पर बैठे चार युवकों को एक कार ने कुचल दिया। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी कार चालक को गांव वालों ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।नैनीताल हाईवे पर गांव गुड़वारा के रहने वाले परमेश्वरी लाल का बेटा कमल सिंह (28) और जागन लाल का बेटा प्रेम (30), मंगली प्रसाद का पुत्र राजेंद्र और बाबूराम का बेटा मुरलीधर घर के दरवाजे पर बाहर बैठे हुए थे। चारों मंडी में सब्जियां बेंचकर आए थे। तभी उत्तराखंड नंबर की एक तेज रफ्तार कार सभी को कुचलते हुए निकल गई। कमल और प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र और मुरलीधर घायल हो गए। गांव वालों की सूचना पर बहेड़ी कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंच गया। चालक को हिरासत में ले लिया गया। कार चालक देवरनिया निवासी योगेंद्र और उसका साथी कार सवार प्रवीण भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है परिवार में कोहराम मचा हुआ हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad