हरिद्वार:अ. भा. ब्राह्मण एकता परिषद की इकाइयां गठित:👉देश का सर्वश्रेष्ठ संगठन एबीबीईपी👉ब्राह्मण हितों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित!! श्याम शुक्ला ब्राह्मण

खबर शेयर करें -

हरिद्वार, । विशेष संवाददाता विशेष संवाददाता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, पंजी. देश में एक सशक्त ब्राह्मण संगठन के रूप अपनी पहचान बना चुका है। देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों में परिषद की विधिवत इकाइयां गठित हो चुकी हैं। परिषद के विभिन्न प्रकोष्ठ भी कार्यरत हैं। ब्राह्मण हितो के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। परिषद की सदस्य संख्या निरंतर बढ़ रही है ।

उक्त विचार आज सिडकुल इस्तिथ ओम इंडस्ट्री, परिसर में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, प्रदेश इकाई की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शुक्ला ने कहा कि यदि ब्राह्मणों को अपना गौरव प्राप्त करना है तो एकता के सूत्र में बंधना होगा। सांगठनिक एकता से ही अपने अधिकार प्राप्त किए जा सकते हैं।

परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरि शुक्ला ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश इकाई की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में विभिन्न इकाइयों के प्रमुख पदों के नामों की घोषणा की गई, जिसमें बालकृष्ण शास्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदीप शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए। हरिद्वार जिला युवा मोर्चा में कपिल शर्मा “जौनसारी” जिलाध्यक्ष, कुणाल शर्मा, जिला महामंत्री, जितेंद्र शर्मा व नितिन भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष, नामित किए गए। देवभूषण पांडेय गढ़वाल मंडल प्रभारी घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर मंडल इकाई में सुबोध शर्मा, अध्यक्ष, अनिल मिश्रा, महामंत्री, तथा कनखल मंडल इकाई में विवेक कौशिक अध्यक्ष, संदीप प्रधान महामंत्री, जय भारद्वाज कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार झा उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

सभी मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम, प्रदेश संयोजक जे पी जुयाल, प्रदेश महामंत्री डा. वी.डी.शर्मा ने दायित्व धारण करने पर बधाई देते हुए माल्यार्पण किया। साथ ही उन्हें जल्द ही शेष कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया।

बैठक में आचार्य करुणेश मिश्रा, डा. संध्या शर्मा, बृजभूषण विद्यार्थी, डा.वी.डी.शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, मनोज गौतम, जेपी जुयाल आदिने भी अपने विचार रखे। अंत में बैठक के आयोजक मनोज गौतम ने सभी विप्र बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad