ब्रेकिंग भीमताल: (नैनीताल)20 नाली भूमि पर उगाई जा रही भांग की खेती !😯👉 …फिर क्या हुआ@

खबर शेयर करें -


भीमताल (स्टाफ रिपोर्टर )lऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत आज विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना भीमताल के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जसवीर सिंह चौकी प्रभारी सलडी भीमताल सहित आबकारी निरीक्षक की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेरीजाला तथा ग्राम खेरोला पांडे में जाकर ग्रामवासियों द्वारा अवैध रूप से लगभग 20 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।
इसके साथ ही ग्रामवासियों को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती नहीं करने हेतु जागरुक किया गया। ➡️ पुलिस द्वारा ग्रामवासियों को अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि अवैध भांग की खेती से चरस, गांजा जैसे नशीले मादक पदार्थों को बनाया जाता है जो कानूनन अपराध है। उसके बावजूद भी जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
➡️ थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा ग्रामवासियों को बताया गया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध थाना भीमताल पुलिस उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा अतः ग्रामवासी स्वयं ही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर ले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad