बिग ब्रेकिंग: रुद्रपुर शांत सरल, स्वभाव के भाजपा विधायक को क्यों आया गुस्सा!👉😯 बिल्डोजर से गिरा दो घर..!👉 फिर क्या हुआ ….++

खबर शेयर करें -
रुद्रपुर भाजपा के विधायक शिव अरोड़ा

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर )अशोक गुलाटी editor-in-chiefl रुद्रपुर के लोकप्रिय अत्यंत शांत स्वभाव के विधायक शिव अरोड़ा को अचानक इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दो बाकी मैं देख लूंगा पुलिस भी दंग रह गई हमेशा शांत स्वभाव के जाने वाले विधायक जी आखिर इतने सख्त कैसे हो गए, सख्त रवैये के चलते हिन्दू नाबालिग लड़की को पुलिस ने रामपुर से बरामद कर लिया, लव जिहाद के आरोपी फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधायक अरोरा ने पुलिस को इस केस को सुलझाने के लिए ये कहा था कि आरोपी के घर को बुल्डोजर से गिरा दीजिए बाकि मैं देख लूंगा। आज हुआ भी वही, जैसे ही बुल्डोजर आरोपी फैजल के घर पहुंचा, लड़की के रामपुर में होने की खबर आ गई।

गौरतलब है कि एक माह से भी अधिक समय पूर्व हिन्दू नाबालिग लड़की को मुस्लिम युवक फैजल के द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भागा ले जाने का मामला विधायक शिव अरोरा के संज्ञान में एक हफ्ते पहले ही आया था, जिसपर विधायक शिव अरोरा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी को लेकर आश्वस्त किया था।

मामले की गम्भीरता को लेते हुए विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। जिसके बाद से ही पुलिस की पांच टीम लगातार जगह जगह दबिश दे रहीं थी। विधायक जी की सख्त नाराजगी के चलते पुलिस भी सक्रिय हो गईl

आज पुलिस प्रशासन आरोपी फैजल के घर बुलडोजर लेकर पंहुचा। तभी फैजल के परिजनों ने दोनो के रामपुर में होने की खबर दी जिसके महज एक घण्टे के भीतर उत्तर प्रदेश के रामपुर से फैजल को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की का मेडिकल करवाया गया है।

विधायक शिव अरोरा ने इस प्रकार के लव जिहाद के सुनियोजित एजंडे को चलाने वालो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना की भविष्य में पुर्नवती होती है तो निश्चित ही ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देने वालो के घरों पर यूपी की तरह बुलडोजर चल के रहेगा।

विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया जिन्होंने मामला संज्ञान आते ही एसएसपी से वार्ता कर सख्त कार्यवाही को कहा था। विधायक ने कहा कि यूपी से लगते उधम सिंह नगर जिले में पिछले कुछ समय से लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं सामने आ रही है जिसपर हमने पुलिस को सचेत किया है। विधायक निष्पक्ष रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई घटना घटी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l बरहाल विधायक जी के सख्त रवैया के चलते की नाबालिक बच्ची बरामद हो गई है नागरिकों ने विधायक जी की भूरी भूरी प्रशंसा की है और कहा है कि विधायक हो तो शिव अरोड़ा जैसा हो!!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad