बिग ब्रेकिंग देहरादून,:🤷अंकिता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दरिंदों ने सुनसान जगह पर शराब पिलाकर की बेरहमी से की निर्मम हत्या@👉😲 भाजपा नेता पुत्र सहित तीन दरिंदे गिरफ्तार!! रिसेप्शनिस्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) ‌विगत 3 दिन पूर्व रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्टदिनों मैं कार्य करने वाली 19 वर्षीय विगत 3 दिन से गुमशुदा चल रही अंकिता भंडारी मामले मे पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है, पुलिस ने आरोपी रिसोर्ट मालिक भाजपा का पुत्र शहीद सहित पुलकित आर्य समेत दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा अंकिता भंडारी को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और तत्पश्चात शराब के नशे में हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया, पुलिस द्वारा अंकिता भंडारी का शव खोजा जा रहा है।

रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी अंकिता-
पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट नादलसूं निवासी अंकिता भंडारी (19 वर्ष) पुत्री उपेंद्र सिंह भंडारी गंगापुर स्थित विनन्तरा रिसॉर्ट। में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

18 सितंबर को घुमाने ले गया था रिसार्ट का मालिक-
तहरीर में बताया गया है कि अंकिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मन बहलाने के लिए पुलकित आर्य और सौरभ उसे 18 सितंबर को दुपहिया से ऋषिकेश घुमाने ले गये थे, जहां से देर शाम को वह सभी रिसार्ट लौट आए थे। अगले दिन सुबह से अंकिता गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता से जानकारी की गयी तो पता चला कि वह गांव भी नहीं गयी है।

गौरतलब है कि पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता का है बेटा-

पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। बीती शाम वह भी थाना लक्षमण झूला पहुंचे थे। पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा करते ही क्षेत्र में रोष व्याप्त है। सामाजिक संगठनों ने कड़ी से कड़ी दरिंदों को सजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad