ब्रेकिंग हल्द्वानी: आदर्श जनहित सेवा संस्था उत्तराखंड दूसरा वार्षिक अधिवेशन संपन्न!👉👁️देवभूमि पत्रकार यूनियन की उधम सिंह नगर जिला इकाई को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया@👉🤷 बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया!! कार्यक्रम के मनोहारी संक्षिप्त दृश्य:: लाइव

खबर शेयर करें -
देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमायूं क
प्रभारी संबोधित करते हुए; उनके साथ खड़े हैं महामंत्री जगदीश चंद्र
अद्भुत संस्कृत कार्यक्रम लाइव

हल्द्वानी। (ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट) ‌आदर्श जनहित सेवा संस्था के वार्षिक अधिवेशन में देवभूमि पत्रकार यूनियन की उधम सिंह नगर जिला इकाई को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कालाढुंगी रोड स्थित बालाजी वेंकट हॉल मैं आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दूसरे सत्र में संस्था के पदाधिकारियों ने देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी, जिला महासचिव जगदीश चन्द्र, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगड़ा, जिला संगठन मंत्री मुकेश पाल, सदस्य इन्द्रजीत सिंह पूनिया, गोपाल शर्मा, प्रमोद कुमार आदि को मंच पर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने यूनियन का आभार व्यक्त किया और यूनियन के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में मिलकर काम करने की घोषणा की। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने किया। समापन अवसर पर अशोक गुलाटी ने कहा कि आदर्श जनहित सेवा संस्था के कार्य सराहनीय है। संस्था समाज के जरूरतमंदों की मदद का जो काम कर रही है वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि अन्य चिकित्सकों को और सामाजिक संस्थाओं को आदर्श जनहित सेवा संस्था के कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। श्री गुलाटी ने संस्था को यूनियन की ओर से भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रसेनजीत मल्लिक, उपाध्यक्ष अजीत मल्लिक, सचिव गोविन्द ढाली, कोषाध्यक्ष सौरभ ढाली, संरक्षक डा- विद्युत भक्त, प्रवक्ता डा- विधान बाला, मीडिया प्रभारी डा- विपुल हालदार, पार्थ विश्वास, देवा विश्वास, अजीत कुमार मल्लिक, प्रकाश मिस्त्री, हरे कृष्ण सिकराय, अनिमेष हाजरा, डा- सोमेश विश्वास,भावेश विश्वास, सुकुमार मल्लिक, सपन विश्वास, लक्ष्मण चन्द्र भक्तो,देवाशीष बाड़ाल, मिथुन मंडल, पवन विश्वास, पवन स्वर्णकार, सबुत विश्वास, मंजीत कविराज, पंकज राय, अभिजीत मल्लिक, प्रदीप विश्वास, अरविंद मंडल, पंकज राय, गोलोक धर, मनोहर माझी, सत्योजित राय, भावेश मंडल,बिट्टू विश्वास, रविंद्र सरकार सह संगठन मंत्री,; अमन मंडल, गोविंद सरकार, , ‌‌विजेन्द्र मंडल, कमलेश विश्वास,अपूर्वो मंडल यूपी दिल्ली और उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों से आये कई चिकित्सक मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी डा- विपुल हालदार ने कहा कि सफल दूसरा अधिवेशन संपन्न हो गया है और उन्होंने देवभूमि पत्रकार यूनियन के समस्त पत्रकारों को कार्यक्रम के कवरेज करने के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad