ब्रेकिंग हल्द्वानी:आदर्श जनहित सेवा संस्था का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन:👉 देवभूमि पत्रकार यूनियन कुमायूं प्रभारी अशोक गुलाटी ने उद्घाटन किया!! उत्तरी भारत के डॉक्टरों ने भाग लिया@गुलाटी ने कहा कि डॉक्टर ही भगवान का दूसरा रूप 👁️ लाइव ‌पार्ट वन:-

खबर शेयर करें -
पार्ट वन
पार्ट 2 देवभूमि पत्रकार यूनियन कुमायूं प्रभारी अशोक गुलाटी अधिवेशन को ‌संबोधित करते हुए
अधिवेशन के मुख्य अतिथिदेवभूमि पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर के अध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी अशोक गुलाटी के साथ बैठे हैं जिले के युवा तेज तरार महामंत्री जगदीश चंद्र

हल्द्वानी।( विशेष संवाददाताा) आदर्श जनहित सेवा संस्था का वार्षिक अधिवेशन आज बालाजी बैंकट है हाल में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने फीता काटकर किया। शुभारम्भ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक गुलाटी ने कहा कि आदर्श जनहित सेवा संस्था गरीब जरूरतमंदों की उपचार के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में अपना अहम योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े चिकित्सक समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वास्तव में आज चिकित्सा क्षेत्र में ऐसी ही सोच की जरूरत है। गुलाटी ने कहा कि चिकित्सक को धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है यह तभी सार्थक होगा जब चिकित्सक चिकित्सा को सिर्फ व्यवसाय न मानकर इसे सेवा का माध्यम समझें। उन्होंने कहा कि आदर्श जनहित सेवा संस्था को समाज सेवा के कार्यों में देवभूमि पत्रकार यूनियन अपना हरसंभव सहयोग देगी। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। एक दिवसीय अधिवेशन में संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुयी। इस दौरान संस्था की ओर से अब तक किये गये सामाजिक कार्यों को वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखा गया। कार्यक्रम में समिता हालदार ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। समाचार लिखे जाने तक जारी था। अधिवेशन में विशिष्ठ अतिथि साई अस्पताल के एमडी डा- मोहन सती, संस्था के अध्यक्ष प्रसून जीत मल्लिक, उपाध्यक्ष अजीत मल्लिक, सचिव गोविन्द ढाली, कोषाध्यक्ष सौरभ ढाली, संरक्षक डा- विद्युत भक्त, प्रवक्ता डा- विधान बाला, मीडिया प्रभारी डा- विपुल हालदार, पार्थ विश्वास, देवा विश्वास, अजीत कुमार मल्लिक, प्रकाश मिस्त्री, हरे कृष्ण सिकराय, अनिमेष हाजरा, डा- सोमेश विश्वास,भावेश विश्वास, सुकुमार मल्लिक, सपन विश्वास, लक्ष्मण चन्द्र भक्तो,देवाशीष बाड़ाल, मिथुन मंडल, पवन विश्वास, पवन स्वर्णकार, सबुत विश्वास, मंजीत कविराज, पंकज राय, अभिजीत मल्लिक, प्रदीप विश्वास, अरविंद मंडल, पंकज राय, गोलोक धर, मनोहर माझी, सत्यजीत राय, भावेश मंडल,बिट्टू विश्वास, अमन मंडल, गोविंद सरकार, दीपक हाल्दार, विजेन्द्र मंडल, कमलेश विश्वास,अपूर्वो मंडल यूपी दिल्ली और उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों से आये कई चिकित्सक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad