शनिवार का भविष्यफल देखिए

खबर शेयर करें -

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌤️ दिनांक – 17 सितम्बर 2022
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 12:21तक तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – सिद्धि पूर्ण रात्री तक
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:01 तक
🌞 सूर्योदय – 06:27
🌦️ सूर्यास्त – 18:38
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – महालक्ष्मी व्रत समाप्त, षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल सुबह 07:22 से दोपहर 01:46 तक
🔥 विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु 🌷
🙏🏻 समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें …समुद्र की बेटी हैं लक्ष्मी … समुद्र से प्रगति है …समुद्र मंथन के समय…. अगर दिया दिखा कर ” ॐ वं वरुणाय नमः ” जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 बृहस्पति नीति 🌷
🙏🏻 बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। उन्होंने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो हर किसी के लिए बहुत काम की साबित हो सकती हैं। बृहस्पति ने इन ऐसे नीतियों का वर्णन किया है, जो किसी भी मनुष्य को सफलता की राह पर ले जा सकती हैं।
मुश्किल कामों में भी आसानी से पा लेंगे सफलता अगर ध्यान रखेंगे ये 3 बातें
🙏🏻 हर परिस्थिति में भगवान को याद रखें
🌷 श्लोक
सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम।
बद्ध: परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।
🙏🏻 अर्थात
मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी हैं। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।
🙏🏻 दुर्जनों को छोड़, सज्जनों की संगती करें
🌷 श्लोक
त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागम।
कुरु पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यता।।
🙏🏻 अर्थात
मनुष्य को दुर्जन यानी बुरे विचारों और बुरे आदतों वाले लोगों की संगति छोड़कर, बुद्धिमान और सज्जन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है।
🙏🏻 हर कोई मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म नहीं
🌷 श्लोक
तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।
तस्ताद्धर्म: सहायश्च सेवितव्य सदा नृभि:।।
🙏🏻 अर्थात
हर कोई कभी न कभी साथ छोड़ देता ह, लेकिन धर्म कभी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। जब कोई भी अन्य मनुष्य या वस्तु आपका साथ नहीं देते, तब आपके द्वारा किए गए धर्म और पुण्य के काम ही आपकी मदद करते हैं और हर परेशानी में आपकी रक्षा करते हैं।
)*
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आप व्यापार में अच्छा लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। इस वजह से आपका आर्थिक बजट भी डगमगा सकता है। यदि गृहस्थ जीवन में भी आपको कुछ तनाव घेरे हुआ था, तो उनसे काफी हद तक निजात पा सकते हैं। आपके किसी कानूनी मामले में मित्रों का साथ मिलने से उसने आ रही समस्याएं काफी हद तक समाप्त होगी। आपको आज निजी काम में किसी से सलाह लेने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप सुखद जीवन का पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो, तो वहां किसी से भी सोच-समझकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। आपकी किसी पर्सनल समस्या आज लोगों के सामने उजागर हो सकती है, तो आपकी परेशानी का कारण बनेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अधिक लाभ के चक्कर में गलत निवेश करने से बचना होगा व आज किसी भी गलत काम में धन को ना लगाएं। विद्यार्थी घरेलू समस्या के चक्कर में अपनी पढ़ाई पर ध्यान ही नहीं देंगे। आप आज यदि परेशान हो, तो अपनी किसी समस्या को परिवार के किसी सदस्य को बताना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी बात पर उलझ सकती है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। मित्रों का साथ मिलने से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा और परिवार में खुशियां रहने से साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार मेंं आज आप कडवाहट को मिठास मेंं बदलने की कला को पाकर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। यदि आपने किसी योजना को शुरू करने का मन बनाया हुआ था, तो वह किसी कारण से अटक सकती हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करे यदि कोई बीमारी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,, नहीं तो वह लम्बी चल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आर्थिक स्थिति में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन किसी काम को कल पर नहीं टालना है, नही तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ नया करने का विचार आए, तो अवश्य करें। आपको आज अपने किसी विरोधी से डरने की आवश्यकता नहीं है। आपका कोई मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिससे आपको स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान देना होगा। यदि स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं चल रही हैं, तो उसमेंं आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा व अत्यधिक तली भुनी चीजों से परहेज रखना होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगने से वह अच्छा नाम कमा सकते हैं और किसी नई संपत्ति की खरीददारी करना भी आज आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको पूंजी का निवेश आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा ले कर करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप पूरे जोश मेंं रहने के कारण आप अपने रुके हुए काम को भी पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने का पूरा लाभ मिलेगा, नहीं तो आपका सारा समय लोगों को समझाने में ही निकल जायेगा। काम के सिलसिले में आज आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है, इसलिए उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां लेकर आएगा, जिसके कारण आप परेशानी महसूस करेंगे। यदि विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा देने का मौका मिले, तो उसमें जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उनसे गलती हो सकती है। आप घर मेंं चल रही समस्याओं के कारण तनाव में रहेंगे, जो लोग नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय के लिए विचार बना रहे हैं, उसमें उन्हे सफलता मिलेगी। आपको अपने आसपास मेंं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियों तो आएंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको संयम को बनाए रखना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आज कोई विरोधी है, आपके ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से दवाब डाल सकता है। यदि आपने अपने धन को किसी सरकारी योजना में लगाया, तो उसे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप आज अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज शारिरीक व मानसिक रूप से चुस्त रहने के कारण अपने कामों को समय पर पूरा करने मेंं कामयाब रहेंगे। आपको आज पहले किए गए निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी खास उपलब्धि की प्राप्ति के लिए रहेगा। सरकारी नौकरी मेंं कार्यरत लोग प्रमोशन पा सकते हैं, जिसके कारण उनकी वेतन वृद्धि भी हो सकती है। आप अच्छे काम से कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे और अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर आपको प्रसन्नता होगी। आपको व्यवसाय में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने मेंं कामयाब रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad