बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी:20 सितम्बर को हल्द्वानी में जुटेंगे उत्तर भारत के चिकित्सक::मीडिया प्रभारी डॉ- वीके हालदार @👉 देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी करेंगे अधिवेशन का उदघाटन!!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: (विशेष संवाददाता) हल्द्वानी में आगामी 20 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे आदर्श जनहित सेवा संस्था के वार्षिक अधिवेशन में संपूर्ण उत्तर भारत के चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन का शुभारम्भ देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी करेंगे। अधिवेशन में देवभूमि पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा।
बालाजी वैंकट हॉल में आयोजित होने जा रहे इस अधिवेशन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। ….

मीडिया प्रभारीडॉ- वीके हालदार मीडिया प्रभारी
संस्था के सदस्यों के साथ देवभूमि पत्रकार यूनियन कुमाऊं प्रभारी अशोक गुलाटी (फाइल)

जानकारी देते हुए आदर्श जनहित सेवा संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ- वीके हालदार ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है। गरीब जरूरतमंद मरीजों के उपचार के साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों में भी संस्था की ओर से सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था आगामी 20 सितम्बर को हल्द्वानी में अपना दूसरा वार्षिक अधिवेशन हल्द्वानी के बालाजी बैंकट हॉल में आयोजित करने जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते पिछले दो वर्षों में अधिवेशन नहीं हो पाया था। इस बार एक दिवसीय अधिवेशन में संस्था से जुड़े उत्तर भारत के 100 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। डा- हालदार ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को अधिवेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी करेंगे। अधिवेशन में समाज में सराहनीय कार्य करने वाले कई महानुभावों को सम्मानित किया जायेगा। अधिवेशन में देवभूमि पत्रकार यूनियन उधमसिंह नगर जिला इकाई अध्यक्ष अशोक गुलाटी एवं अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। अधिवेशन प्रातः दस बजे शुरू होगा। शुभारम्भ पर समिता हाल्दार के नेतृत्व में सांस्कृतिक टीम द्वारा कत्थक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जायेगी। मीडिया प्रभारी श्री हाल्दार ने बताया कि संस्था पूरी तरह गैर राजनैतिक है। इसीलिए अधिवेशन में किसी भी राजनैतिक व्यक्ति आमंत्रित नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad