बिग ब्रेकिंग साल्ट: (अल्मोड़ा)😲परिवर्तन पार्टी नेता जगदीश चंद्र हत्याकांड!👉 नहीं बक्शे जायेंगे अपराधी:अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार

खबर शेयर करें -

सल्ट (अल्मोड़ा)। (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नेता जगदीश चंद्र हत्याकांड के मद्देनजर माननीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की । तथा दोषियों को सख्त सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु आश्वाशन दिया गया। साथ ही इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने बताया कि परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर दी गई है तथा दो से तीन दिन में पीड़ित परिवार को मुवावजा दिला दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी जागरूक रहने के लिए निर्देश दिए। कहा हर गरीब अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अनुसूचित जाति आयोग उनके साथ खड़ा है जिससे अनुसूचित जाति के समाज पर उत्पीड़न से न्याय मिल सके इस उद्देश्य से आयोग बनाए गया। उन्होंनेे और कहा की आयोग के उपाध्यक्ष श्री पी सी गोरखा जी ने कुमाऊं आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं साथ ही कहा कि प्रदेश मैं हो रहे लगातार अनुसूचित जाति समाज के लोगो के उत्पीड़न को रोकने के लिए पी.सी.आर गठित करेंगे जिसमें हर जिले स्तर पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण कमेटी गठित की जायेगी अनुसूचित जाति से संबन्धित मामलों का निवारण किया जायेगा और संबन्धित अधिकारी एस सी/एस टी से संबन्धित संगोष्ठी आयोजित करेंगी। जिससे भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगे। प्रशासन को निर्देश दिए अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों का तुरन्त संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad