ब्रेकिंग चंपावत: एसएसबी जवानों से भरी बस ट्रक से टकरा गई आधा दर्जन घायल!👉 दूसरी घटना अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग गरुड़ा बाज के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी; आधा दर्जन घायल!!!

खबर शेयर करें -

चंपावत ( विशेष संवाददाता) टनकपुर हाईवे पर भी बड़ा हादसा हो गया
बीती रात टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में भी एक हादसा हुआ। जहां सूखा ढांग के पास एसएसबी पंचम वाहिनी के 42 जवानों से भरी बस चंपावत से टनकपुर आते समय बेकाबू ट्रक टकरा गई। इस हादसे मे आधा दर्जन जवान आधा दर्जन जवान घायल हो गए हैं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज टनकपुर के ही उप जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रवीन कुमार पुत्र उमाशंकर, प्रेमा पुत्र उमर, संतोष कुमार पुत्र बिहारी शाह व अरुण पुत्र घायल हुए हैं। अस्पताल के चिकित्सक डा. उमर ने कहा कि प्रेमा पुत्र उमर की हालत गंभीर थी। उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। गनीमत यह रही थी बहुत बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दूसरी घटना अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से आई है। जहां गरुड़ाके पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि इस घटना के दौरान गाड़ी मे सवारियां भी बैठी थीं। करीब छह लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। विवरण के मुताबिक बीती रात पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जा रही है बोलेरो गरुड़ा बाज के पास खाई में गिर गई। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार हो रहा है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad