ब्रेकिंग भीमताल: चोरी हुए माल सहित कुछ ही घंटों में पुलिस ने हिल्ट्रॉन भीमताल के क्षेत्रीय कार्यालय LTDC के भवन से लोहे के ग्रिल, खिड़कियों एवं अन्य दस्तावेजों की चोरी में शामिल तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार!😯 हल्द्वानी में युवक ने आत्महत्या की@

खबर शेयर करें -


भीमताल स्टाफ रिपोर्टर स्थानीय इंडस्ट्री में हुई चोरी के कुछ ही घंटों में पुलिस ने माल सहित तीन चोरों को भी धर दबोचा हैl विवरण के मुताबिक शिकायतकर्ता श्री एस.के. विश्नोई द्वारा थाना भीमताल में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा भीमताल क्षेत्र अंतर्गत संचालित यूपी इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन लिमिटेड UK Government undertaking Hilton से अज्ञात चोरों द्वारा उनके क्षेत्रीय कार्यालय एल.टी.डी.सी. भीमताल के भवन की लोहे की खिड़कियों की ग्रिल, लोहे का सामान एवं रिकॉर्ड फाइलो सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है तथा सरकारी भवन को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिस संबंध में वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमा से संबंधित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी/तलाश हेतु थानाध्यक्ष भीमताल, श्री विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 17.08.2022 को ही गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्त गणों को मय चोरी किये गये माल (लोहे की 11 खिड़कियों की ग्रिल) सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया गया माननीय न्यायालय नैनीताल द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
अभियुक्त गण
.मुकुल कुमार उर्फ मनीष पुत्र स्वर्गीय श्री हेमचंद्र आया निवासी नैनी बैंड भवाली जिला नैनीताल उम्र 27 वर् अरुण कुमार खोलिया पुत्र ताराचंद रखोलिया निवासी जून स्टेट भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष

मोहम्मद फारुख पुत्र स्वर्गीय छोटे निवासी इंदिरा नगर कासिम का बगीचा थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 56 वर्ष llपुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा -का0 जितेंद्र सिंह
-का0 दर्शन चौधरी
.का0 अरविंद राणा
.का0 हरीश जोशी ll

😯हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत राजपुरा चौकी क्षेत्र में 20 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली हैl आत्महत्या आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है।
राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी के मुताबिक युवक का नाम सतीश है, इससे पहले वह चोरी की मामले में हल्द्वानी जेल भी होकर आया है और वह लंबे समय से नशे का आदी था, आज उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के फांसी लगाने के कारण का पुलिस पता लगा रही हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad