बिग ब्रेकिंग नैनीताल:पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव !!👉😟17 अगस्त को जनपद नैनीताल पुलिस में नियुक्त आरक्षी संजय कुमार के आकस्मिक निधन के कारण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरस्त किया गया है##

खबर शेयर करें -


नैनीताल (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में स्थापित मंदिर में श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की गरिमामय उपस्थिति मैं अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा सद्भाव एवं शालीनता के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को गोवर्धन पर्वत की झांकियो से सुसज्जित किया गया तथा पुलिस लाइन नैनीताल के पुलिसकर्मियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ कन्हैया जी के जन्मोत्सव का आगमन किया गया।
इस अवसर पर श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हेमा बिष्ट, एस.पी. क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, डॉ. श्री जगदीश चंद्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता जगदीश चौधरी,
श्री हरवंश सिंह, एस.पी. सिटी हल्द्वानी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित श्रीमती विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, श्री भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल के अतिरिक्त पुलिस लाइन नैनीताल मैं मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों सहित उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम के साथ मनाया गया।
गौरतलब है कि विगत 17 अगस्त को जनपद नैनीताल पुलिस में नियुक्त आरक्षी संजय कुमार के आकस्मिक निधन के कारण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरस्त किया गया है।

                      
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad