ब्रेकिंग भवाली (नैनीताल)”चन्दन सिंह गोनिया हत्याकांड”:: 🤱पत्नी ने दो साथियों के साथ मिलकर अपने “सुहाग” को मौत के घाट उतारा!👉 एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की@😯👉स्कूल के पीछे चोरी छुपे शराब तस्करी करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार@👁👉 एसएसपी ने तीन उपाधीक्षकों के किए स्थानांतरित!!

खबर शेयर करें -


भवाली( नैनीताल )अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ ll विगत 29 मई 2022 को चन्दन सिंह गोनिया, पुत्र श्री शिवराज सिंह गोनिया, निवासी- ग्राम गौनियारो पट्टी पदमपुर तह0 धारी जिला नैनीताल हत्याकांड पत्नी ने ही अपने दो साथियों से मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया ,यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं कियाl विवरण के मुताबिक मृतक की पत्नी यशवन्ती अपने मायके अमजड गई थी। 31 मई को यशवन्ती द्वारा चन्दन को फोन कर अमजड बुलाया तथा उसके बुलाने पर 01 जून 22 को मृतक के साले दिनेश द्वारा चन्दन को फोन कर डुंगरी बैण्ड मे रुक जाने व उसे खुद गाड़ी लेकर लेने हेतु आने की सूचना दी। जिस पर चन्दन 01/06/2022 को अपने घर गौनियारों से अपने ससुराल अमजड़ को आया जो सायंकालीन पतलोट से पैदल-पैदल अमजड़ को आया तथा रास्ते में ही ग्राम डुंगरी से लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो घटना के कुछ दिनों पश्चात गुमशुदा चन्दन उपरोक्त का शव 06/06/2022 को डुंगरी धार के नीचे जंगल से बरामद हुआ। इस पर मृतक चन्दन के भाई सुरेश गोनिया द्वारा घटना के सम्बन्ध में थाना मुक्तेश्वर में मुO FIR NO 29/22, धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में प्रारम्भ से ही वादी पक्ष द्वारा मृतक के ससुराल पक्ष पर चन्दन की हत्या किये जाने का शक व्यक्त किया जा रहा था शक के आधार पर गठित नैनीताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2022 को मृतक की पत्नी यशवन्ती, साला दिनेश रावत व मृतक की पत्नी का जीजा नरेन्द्र मेवाड़ी का पॉलीग्राम टेस्ट कराया गया।
चूंकि घटनास्थल दूरस्थ राजस्व क्षेत्र होने व उचित संसाधन न होने के कारण पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के नेतृत्व में हत्याकाण्ड के अनावरण हेतु एक SIT टीम का गठन किया गया साथ ही जनपद SOG को भी प्रकरण के अनावरण हेतु लगाया गया। प्रकरण के संवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग मे नियमित रूप से समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल तथा क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा भी घटना के अनावरण हेतु कई दिन तक घटनास्थल के पास कैम्प किया गया SIT टीम व SOG द्वारा गांव-गांव जाकर लगभग 250 से अधिक लोगों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त पक्ष के कथन बार-बार बदलते दिखे तथा शक उत्पन्न हुआ कि 29 मई को रामलीला देखने आई यशवन्ती ने 01 जून को ही चन्दन को क्यों बुला लिया। प्रकाश में आया कि यशवन्ती व चन्दन का विवाह लगभग 03 वर्ष पूर्व हुआ था दोनो में कुछ बातो को लेकर दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था और यशवन्ती अपने पति चन्दन से मुक्त होना चाहती थी। इसके लिये यशवन्ती ने दिनेश रावत को अपनी बहन होने का वास्ता दिया तथा कहा कि आज मैने चन्दन को बुला रखा है तुम उसे मार दो नहीं तो मैं मर जाऊंगी।
1 जून 2022 को अमजड गांव में पूजा थी तो गांव के अधिकांश लोग पूजा मे देवीधुरा गये थे तथा दिनेश व कमल भी देवीधुरा मे गये थे। दिनेश ने कमल को अपनी बहन का दर्द सुनाया जिस पर कमल रावत उसकी मदद को तैयार हो गया जिस पर योजना बनाकर दिनेश ने अपने साथी कमल रावत के फोन से चन्दन को फोन किया तथा डुंगरी बैण्ड में ही रूकने को कहा तथा कहा कि डुंगरी से ही खा पीकर आयेंगे तथा शाम को रामलीला से दिनेश और कमल चुपचाप कमल की गाड़ी लेकर डुंगरी बैण्ड पहुंच गये तथा चन्दन से हरेन्द्र को फोन करवाकर इस बात का विश्वास दिलवा दिया कि वह गांव पहुंच गया है उसे लेने आने की आवश्याकता नहीं है। इसी दौरान हत्यारों ने मिलकर घटनास्थल पर चंदन को पत्थरों से मारकर हत्या कर दी तथा उसका शव नीचे जंगल में फेंक दिया तथा लोगो की नजरो मे बने रहने के लिये दोनो चुपचाप रामलीला में आ गये।
कई चरणों की पूछताछ व अभियुक्तगणों के लगातार बदलते बयानों व पॉलीग्राफ टेस्ट के आधार पर दिनेश रावत व कमल तथा यशवन्ती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिन्हें चन्दन की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया है।
जिसका अनावरण आज प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली की अध्यक्षता में भवाली थाना परिसर में किया गया।
हत्याकांड के सफल अनावरण एवं हत्यारों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की गयी है।
हत्या में शामिल अभिगण
01- कमल सिंह रावत पुत्र चेत सिह रावत निवासी ग्राम अमजड़ पट्टी पदमपुर तह) धारी जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष,
02- दिनेश सिंह रावत पुत्र चन्दन सिंह रावत निवासी ग्राम अमजड़ पट्टी पदमपुर तह) धारी जिला नैनीताल उम्र-22 वर्ष
03- यशवन्ती देवी पत्नी स्व0 चन्दन सिंह गोनिया पुत्री चन्दन सिंह रावत निवासी ग्राम अमजड़ पट्टी पदमपुर तहसील-धारी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी एक अदद पत्थर आला कत्ल।

गिरफ्तारी टीम में
👉महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
👉- नन्दन सिंह रावत (SOG प्रभारी नैनीताल)
– कानि0 462 नापु० विपिन शर्मा
– कानि0 181 नापु0 राजेश कुमार (SIT)
कानि0 663 नापु० प्रदीप पिलखवाल (SIT)
– कानि0 902 नापु0 चन्द्रशेखर मल्होत्रा (SIT)
म०कानि0 608 नापु० सुमन राणा
– कानि0 त्रिलोक सिंह (SOG)
कानि0 अशोक (SOG)ll

                    

😯स्कूल के पीछे चोरी छुपे शराब तस्करी करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

👉नैनीताल पुलिस का लगातार नशा तस्करों पर प्रहार जारी है। इसी क्रम में बीती रात को श्रीमती गुरविंदर कौर, प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता ने पुलिस टीम के साथ मिलकर लालकुआं के हल्दुधार बिंदुखत्ता स्थित प्राइमरी विद्यालय के पीछे चोरी छुपे शराब ले जा रहे अभियुक्त हरीश राम पुत्र प्रताप राम निवासी शांतिपुरी नंबर 02 जिला ऊधम सिंह नगर को 75 पाउच कच्छी शराब खाम तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में मु0अ0स0 219/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

👉👉आज पंकज भटट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा निम्न उपाधीक्षकों को उनके नामों के सम्मुख अंकित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया हैं।

👉- पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती विभा दीक्षित- क्षेत्राधिकारी नैनीताल/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/क्षेत्राधिकारी कार्यालय नैनीताल/क्षेत्राधिकारी महिला सुरक्षा
👉 पुलिस उपाधीक्षक श्री अभिनय चौधरी- क्षेत्राधिकारी लालकुआं
👉- पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहानी – क्षेत्राधिकारी ओप्स(स्पेशल ऑपरेशन)/यातायातlll

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad