ब्रेकिंग भवाली (नैनीताल) :नवनियुक्त एसएचओ ने क्षेत्र के संभ्रांत, स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ की बैठक !😃👉 हल्द्वानी :विगत लंबे समय से गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी मैं चौकी प्रभारी राजपुरा पुलिस ने गुड़गांव (हरियाणा) से बरामद कर निभाई मित्रता की मिशाल @

खबर शेयर करें -

भवाली ( अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) lनवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मालिक ने थाना भवाली परिसर में भवाली क्षेत्र नगर पालिका के सभासद, संभ्रांत गणमान्य व्यक्ति, सभी धार्मिक अनुष्ठानों के प्रतिनिधि, व्यापारी मंडल के अध्यक्ष /पदाधिकारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष, पत्रकार बंधुओं तथा स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक गोष्ठी ली गई। सभी लोगों से रूबरू होकर समस्याओं तथा सुझाव भी जाने गए। सभी से आगामी राष्ट्रीय पर्व तथा धार्मिक त्यौहार मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के दौरान अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने तथा धार्मिक सौहार्द को अक्षुण बनाए रखने की भी अपील की गई।


😟गुमशुदा के सकुशल मिलने पर परिजनों के छलक आए खुशियों के आंसू

👉कोतवाली हल्द्वानी के चौकी राजपुरा क्षेत्र से विगत एक वर्ष से अधिक समय से गायब व्यक्ति कपिंद्र, पुत्र वीर सिंह, निवासी राजपुरा हल्द्वानी जो अपने परिजनों से यह कहकर घर से निकला गया था कि वह नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहा है परंतु कुछ समय पश्चात कपिंद्र का अपने घरवालों से संपर्क टूट गया। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा लगातार की जा रही थी फिर भी कपिंद्र का कोई पता ना चला।
लिहाजा कपिंद्र के पिता जी द्वारा अपनी अंतिम उम्मीद लेकर चौकी राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
उपरोक्त गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी राजपुरा हल्द्वानी द्वारा प्रयास जारी रखते हुए गुमशुदा कपींद्र की पुरानी बैंक पासबुक को चेक कर संबंधित बैंक से पैन कार्ड के जरिए के.वाई.सी. अपडेट कराया गया तो उसमें रूपयो का ट्रांजैक्शन होना पाया गया जो ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमेटो से हो रहा था। जिस पर चौकी प्रभारी राजपुरा द्वारा तत्काल जोमैटो ऑफिस से संपर्क कर उक्त गुमशुदा व्यक्ति के मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी की गई तथा जनपद की सर्विलांस टीम के माध्यम से गुमशुदा के मोबाइल नंबर की वर्तमान लोकेशन के आधार पर आज गुमशुदा कपिंद्र को गुड़गांव हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा जब कपिंद्र से उसके गुमशुदा होने का कारण पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा है बेरोजगारी के कारण जब वह अपने परिजनों के लिए आर्थिक रूप से कुछ नहीं कर पा रहा था तो वह नौकरी की तलाश में दिल्ली चला गया और जब वहां भी अल्प वेतन पर परिजनों के लिए कोई भी सेविंग नहीं कर पा रहा था तो उसने मजबूरन अपने परिवार से संपर्क छोड़ दिया। फिलहाल अब वह अपने परिजनों से मिलकर बेहद खुश है क्योंकि गुमशुदा कपिंद्र के सकुशल मिलने पर उसकी पत्नी तीन छोटे बच्चे एवं पिताजी के चेहरों पर भी खुशी की झलक साफ देखी जा सकती है।

                      
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad