बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: कांग्रेस को तगड़ा झटका!🤷 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से बाय बाय कर भाजपा का कमल थामा@😲 उधम सिंह नगर से भी शीघ्र बड़ा विकट गिर सकता है कांग्रेस से?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) आज रविवार को नैनीताल जनपद के कांग्रेसियों को बड़ा झटका लगा है पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेत्री सुमित्रा प्रसाद ने आज कांग्रेस से बाय-बाय करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं दूसरी ओर उधम सिंह नगर जनपद से भी कांग्रेस का कद्दावर नेता का एक बड़ा विकट शीघ्र गिर सकता है। कांग्रेस की स्वर्गीय वरिष्ठ नेता डॉ इंदिरा हरदेश के निकटतम सुमित्रा प्रसाद को माना जाता था स्वर्गीय इंदिरा हरदेश ने श्रीमती प्रसाद को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाकर बनवाया था । स्वर्गीय डॉ इंदिरा हरदेश के निधन के पश्चात कॉन्ग्रेस अपने आप को पार्टी में अकेला महसूस कर रहे थे । यही कारण रहा कि श्रीमती आदेश ने कांग्रेस से बाय-बाय करनी पड़ी।जिले में कांग्रेस को एक बार फिर करारा झटकालगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने आज विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली।भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। अब सुमित्रा प्रसाद का कहना है कि भाजपा की एकमात्र पार्टी है, जो राज्य का विकास कर सकती है। सुमित्रा प्रसाद वर्तमान समय में प्रेमपुर लोषज्ञानी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। आश्चर्य की बात यह है कि कांग्रेस को इसकी भनक तक नहीं लगी यह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में जा रही है। इधर दूसरी हो जिला कांग्रेस नैनीताल अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सुमित प्रसाद कि संगठन में सहकारिता शून्य थी। उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad