ब्रेकिंग भवाली (नैनीताल)😲😲 मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर अमानवीयता की हदें पार कर दी !! ‌‌✔️🙄सनसनीखेज लाइव वीडियो देखें:-

खबर शेयर करें -

भवाली नैनीताल विशेष संवाददाता जनपद के रामगढ़ के नैकाना में विगत चार दिन पूर्व मंदिर की घंटी चोरी करते पकड़े गए दो युवकों के साथ भड़की भीड़ ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। कानून कोरी अपने हाथ में ले लिया गुस्साई भीड़ ने दोनों चोरों को बुरी तरह धुनाई कर दी, बल्कि उनके बाल भी कटवा दिए। यही नहीं, बिच्छू घास से भी उन्हें प्रताड़ित किया और मुर्गा बनाकर पूरे बाज़ार में घुमाया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अब वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस चोरी के आरोपितों के साथ मारपीट करने वालों को चिन्हित करने में जुट गई है ।
गौरतलब है कि विगत सोमवार की शाम को नैकाना में ग्रामीणों ने सैम मंदिर से घंटी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया था और जमकर पिटाई लगा दी थी। जिसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। इनकी पहचान बरेली के बहेड़ी निवासी नजमुल हसन अली व सरताज जीशान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को उसी दिन जेल भेज दिया था। वहीं अब इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ दोनों युवकों को बुरी तरह पीटती नज़र आ रही है। साथ ही दोनों युवकों को बिच्छू घास लगाया जा रहा है और बाल भी काटे गए हैं। यही नहीं दोनों को मुर्गा बनाकर बाजार में घुमाया जा रहा है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रियहो गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में मारपीट करते दिख रहा रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिसके बाद सभी अज्ञात लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएंगी। पुलिस का कहना है कि दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है पिटाई करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चोरों को बाजार में घुमाते हुए लाइव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad