ब्रेकिंग देहरादून उधम सिंह नगर: (गड़बड़झाला) 😲अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया गया!!

खबर शेयर करें -

देहरादून (विशेष संवाददाता ) बड़ी खबर आ रही है उधम सिंह नगर ‌ स्थानीय मुख्यालय रुद्रपुर द्वितीय डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में गड़बड़झाला हुआ है। इसकी जांच के लिए सहायक लेखाधिकारी को भेजा गया था। जब अकाउंट की पड़ताल की, तो उन्हें बड़े स्तर पर खामियां मिली। साल भर से भी अधिक समय से बिजली बिल के रूप में जितना राजस्व जमा होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा था। इसकी उच्च स्तरीय जांच की गई जांच में खुलासा हुआ कि बड़े स्तर पर बिजली बिलों का पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा ही नहीं कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया। तत्पश्चात बुधवार देर सायं मुख्यालय से अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया।निदेशक ऑपरेशन के मुताबिक इस मामले की जांच एसई राजकुमार को दे दी गई है। उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। इधर अधिकारियों केंद्र लंबित की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है जांच में और लोगों की भी गाज गिरने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad