ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: पत्रकार अभिषेक के परिजनों दी जाये दस लाख की आर्थिक सहायताः गुलाटी नवनियुक्त अध्यक्ष देवभूमि पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर। विशेष संवाददाता देवभूमि पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने किच्छा के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनन्द के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। साथ ही उन्होंने शासन से दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है। अशोक गुलाटी ने जारी वक्तव्य में कहा कि अभिषेक आनन्द के रूप में हमने एक युवा और कर्मठ पत्रकार खो दिया है। अभिषेक आनन्द ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा परिवार पत्रकारिता पर ही आश्रित था। अभिषेक आनन्द के निधन के बाद अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनके लालन पालन और उनकी शिक्षा का बोझ अब पत्नी और बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गया है। ऐसे में परिवार की मदद के लिए सरकार से आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। श्री गुलाटी ने कहा कि यूनियन का एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री से पत्रकार के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की जायेगी। उन्होंने समाजसेवियों से भी पत्रकार के परिजनों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad