बिग ब्रेकिंग : उधम सिंह नगर एसएसपी की नई पहल ! 👉पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जारी किया व्हाट्सएप नंबर@@✔️😲भदईपुरा में जन्मदिन पार्टी में हुई फायरिंग से सम्बन्धित अभियुक्त को एसओजी ने किया गिरफ्तार!!

खबर शेयर करें -


उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि द्वारा जब से जनपद का पदभार ग्रहण किया गया है तभी से लगातार पुलिस कर्मियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। इसी क्रम में एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
एसएसपी के संज्ञान में यह बात आई की पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं का निस्तारण हेतु पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिससे उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। उक्त का संज्ञान लेकर कर्मचारी गणों की समस्याओं का निराकरण हेतु व्हाट्सएप नम्बर 7830080555 जारी किया गया है जिसमें सभी पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को अपने व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं तथा यह भी बताया कि मेरे द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में समय 13.00 से 14.00 बजे पुलिस कर्मियों की समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त यदि पुलिस कर्मचारी अपनी समस्याओं के दृष्टिगत प्रत्यक्ष रूप से मेरे समक्ष उपस्थित होना चाहते हैं तो पूर्व की भांति नियमानुसार पुलिस कार्यालय में मेरे समक्ष उपस्थित हो सकेंगे। इस संबंध में समस्त थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन हेतु आदेश की प्रति भेजी जा रही है।

😲रुद्रपुर 31/जुलाई की रात्रि में अंकित थापा पुत्र प्रदीप निवासी भदईपुरा थाना रुद्रपुर जनपद जन्मदिन की पार्टी थी पार्टी में करीब 25-30 लोग आये थे पार्टी में आये लोगों में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धीरज कोली पुत्र मुकेश को गोली मार दी थी। गोली धीरज कोली के शरीर के आर पार हो गयी थी। जिस सन्दर्भ में धीरज कोली के पिता मुकेश पुत्र नन्नू राम निवासी वार्ड 24 रम्पुरा द्वारा थाना रुद्रपुर में . 488/2022 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। विवेचना उ0नि0 हरविंदर कुमार थाना रुद्रपुर के सुपुर्द हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद थाना रुद्रपुर की टीम के साथ एस० ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को भी लगाया गया। थाना रुद्रपुर व एस० ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज फायरिंग की घटना में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूसों सहित ठण्डी सड़क FSL रुद्रपुर से BHEL को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त जितेन्द्र सिंह चौहान पुत्र श्यामपाल उर्फ श्यामलाल निवासी वार्ड नं0 20 आवास विकास जगतपुरा थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर को पकड़ लिया। पूछताछ में अभि० जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि बरामदा पिस्टल उसके मृतक चाचा प्रमोद चौहान की है। घटना के दिन उनका दोस्त आदित्य पाण्डे उससे यह पिस्टल मांग कर ले गया था और पार्टी के दौरान उसने इसी पिस्टल से धीरज कोली को गोली मार दी थी और वह भाग गया था। जो अभी तक फरार है। अतः जितेन्द्र सिंह चौहान उपरोक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध बताकर हिरासत पुलिस लिया गया । आदित्य पाण्डे की तलाश जारी है। जो अभी तक फरार चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र चौहान के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में FIR NO. 489/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया।

,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad