बिग ब्रेकिंग मुक्तेश्वर: (नैनीताल)l पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा; एक तस्कर को दबोचा!👉 हल्द्वानी :5 पुलिस कर्मियों व 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया@👁 पुलिस की सराहनीय पहल:2 माह चलेगा भिक्षा नहीं शिक्षा दें व “Support to educate a child” अभियान एस पी सिटी हल्द्वानी ने गठित पुलिस टीम@😯👉 शाबाश बैलपड़ाव पुलिस:÷ शराब पीकर हुल्लड़ बाजी करने पर तीन “रहीस जादे” को किया गिरफ्तार, स्विफ्ट कार को भी किया सीज !!!

खबर शेयर करें -

👉नैनीताल पुलिस ने मुक्तेश्वर के ल्वेशाल में पिकअप में पकड़ी 53 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, संलिप्त 01 तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

नैनीताल (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) एसएसपी नैनीताल द्वारा अवैध नशे के व्यापार को ठप करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज थाना मुक्तेश्वर के ल्वेसाल बाजार में चेकिंग अभियान के दौरान 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 53 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 20 पेटी Soulmate blue wishky, 20 पेटी 8 PM Bermuda (पव्वे युक्त ), 8 पेटी 8 PM Bermuda bottle, 1 पेटी royal stag, 1 पेटी Blender Pride (अददे युक्त ), 3 पेटी रॉयल स्टैग (पव्वे युक्त ) को पिकअप वाहन संख्या-UK04CA9023 में दिन दहाड़े परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस द्वारा अभियुक्त हरीश चंद्र पुत्र वीरेंद्र कुमार आर्य निवासी नाथूवाखान भवाली की पिकअप को रोककर पूछताछ की गई तो उसके पास वाहन तथा शराब परिवहन के वैध कागजात नही थे। संभवतः व्यक्ति द्वारा गलत मंसूबे रचने की योजना थी। जिस पर उ0नि0 प्रियंका मौर्या ने थाना मुक्तेश्वर पुलिस के साथ मिलकर वाहन तथा माल को पुलिस के कब्जे में लेकर थाना मुक्तेश्वर में 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम थाना मुक्तेश्वर उ0नि0 प्रियंका मौर्या,कानि0 विजेंद्र गौतम,कानि0 जीवन नाथ,कानि0 मोहम्मद असलमl

👉सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

           

आज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में नैनीताल पुलिस विभाग से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे 05 पुलिस कर्मियों व 02 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है–
श्री मनोहर सिंह पांगती उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (अधिवर्षता आयु पूर्ण)
श्री हीरा सिंह कार्की उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (अधिवर्षता आयु पूर्ण)
श्री लीलाधर काण्डपाल उप निरीक्षक (वि0श्रे0)अभिसूचना (अधिवर्षता आयु पूर्ण)
श्री जयपाल सिंह रावत हेड कांस्टेबल नागरिक
(अधिवर्षता आयु पूर्ण)
श्रीमती खष्टी सैला हेड कांस्टेबल (वि0श्रे0) (अधिवर्षता आयु पूर्ण)
श्री नागेंद्र चंद्र भट्ट कांस्टेबल नागरिक पुलिस (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
श्री मनोज कुमार सरकार कांस्टेबल नागरिक पुलिस (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के अनुभवों को सांझा किया गया। इस अवसर पर समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तराखंड पुलिस को अपना अभिन्न योगदान तथा सेवा देने के लिए बधाई देते हुए उनके अनुभवों का विशेष परिस्थिति में सहयोग लिए जाने की बात कही गई।
सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों को एसएसपी नैनीताल, एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं सीओ यातायात नैनीताल द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल व उपहार भेंट कर, उनके स्वस्थ्य जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई कार्यक्रम के दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी यातायात नैनीताल, श्री भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल सहित अधिनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मी व उनके स्वजन मौजूद रहे।

👉2 माह चलेगा भिक्षा नहीं शिक्षा दें व “Support to educate a child” अभियान एस पी सिटी हल्द्वानी ने गठित पुलिस टीम एवं अन्य विभागों के साथ मीटिग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में हरबन्स सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता मे 01-08-2022 से 30-09-2022 तक 02 माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में पुलिस एवं अन्य विभागों/संस्थाओं के उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।
सर्वप्रथम कार्यशाला में उपस्थित पुलिस एवं अन्य विभागों/संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त कर कार्यशाला में उपस्थित होने के उद्देशय से अवगत कराते हुए, अपर महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, के निर्देशानुसार प्रदेश भर में बाल श्रम एवं बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम व बच्चो को भिक्षा न दिये जाने, उनको शिक्षा हेतु प्रेरित करते हुए उनके पुर्नवास के लिये स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए अभियान के चरणों में निम्न कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
1- एस0पी0 सिटी द्वारा टीम के समस्त सदस्यों को निर्देशित किया गया कि वह बच्चों से सम्बन्धित प्रचलित समस्त कानूनी एवं विधिक प्राविधानों की पूर्ण जानकारी अवश्य दी जाय तथा बच्चों से पूछताछ करते समय मा0 उच्च न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
2- अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ Interested Drive चलाकर प्रभावी Enforcement के माध्यम से बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करना, बालश्रम को रोकनाए भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करना व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये।
3- अभियान जनपद के मुख्य-मुख्य स्थानो पर जहां बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति की जा रही हो पर चलाया जायेगा।
4- भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु नगर निगम के कूड़ा वाहनों में “भिक्षा नहीं शिक्षा दे” स्लोगन जैसे अन्य वीडियो क्लिप तैयार कर प्रचार-प्रसार किये जाने के दिशा निर्देश दिये गये।
5- भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्प लाईन से भी अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया जाए तथा गोष्ठी में उपस्थित होने हेतु अवगत कराने के दिशा निर्देश दिये गये।
6- भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये काउंसलिंग के पश्चात भी अधिकांश बच्चे भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये जा रहे है जिनके माता-पिता, परिजनों के साथ पुनः काउनसलिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
7- रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, सार्वजनिक स्थानो, सिनेमाघरों आदि में भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में दीवारों में पेन्टिंग बनवाकर भी प्रचार-प्रसार किये जाने के दिशा निर्देश दिये गये ।
8- भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के माता-पिता काउसलिंग के दौरान अपेक्षित सहयोग नही करते हैं, उनके विरूद्द आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त कार्यशाला में पुलिस विभाग टीम से महिला निरीक्षक ललिता पाण्डे प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग सेल हल्द्वानी ,उ0नि0 भुवन चन्द्र राणा एफ0एफ0यू0 हल्द्वानी व गठित पुलिस टीम के समस्त कर्मचारी गण तथा अन्य विभाग /स्वयं सेवी संस्थान श्री आर0पी0पन्त सी0 डब्ल्यू सी0 नैनीताल, श्री विनोद कुमार टम्टा सी0डब्ल्यू सी0 नैनीताल, डॉ0 राहुल लस्पाल स्वास्थ्य विभाग हल्द्वानी, श्रीमती मीनाक्षी, बाल श्रम विभाग, कार्यालय नैनीताल, श्रीमती व्योमा जैन डी0पी0ओ0, नैनीताल, डॉ0 रेनू मर्तोलिया सी0डी0पी0ओ0भीमताल, शाहिन जाफरा जे0जे0बी0सदस्य नैनीताल, श्री मुकुल चौधरी डी0पी0ओ0, श्री रविन्द्र रौतेला धरोहर बाल आश्रय गृह, श्री हरीश चन्द्र जोशी धरोहर संस्था सदस्य, श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे धरोहर संस्था सदस्य, श्री मोनिकी गिरी वीरंगना संस्था, श्री राहुल चन्द्र आर्या सामाजिक कार्यकर्ता, श्री दीपक सक्सेना एस0ओ0एस0 चिल्ड्रन्स विलेज भीमताल आदि मौजूद रहे।

👉👉आज थाना कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत श्री राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन वस्तु चैकिंग, व नशीले पदार्थों के प्रयोग ,क्रय विक्रय आदि की रोकथाम हेतु उ0नि0 श् बिरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी बैलपड़ाव द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने तथा लोक शान्ति भंग कर किसी संज्ञेय अपराध कारित करने की सम्भावना के दृष्टिगत अभियुक्तगण (1) मोहित शर्मा पुत्र राम अवतार निवासी शाहपुर थाना व जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 29 वर्ष –(2) सुरेन्द्र सिह पुत्र अमर सिह निवासी शाहपुर ,थाना व जिला बिजनौर , उ0प्र0, उम्र 37 वर्ष
(3)आशु चौधरी पुत्र स्व0 सेवा राम निवासी- शाहपुर , थाना व जनपद बिजनौर, उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर अभियुक्त का मेडिकल परिक्षण कराने हेतु अभियुक्त को गिरफ्तार कर
वास्ते परीक्षण CHC कालाढूंगी ले जाया गया। अभियुक्त गण उपरोक्त द्वारा एक साथ डॉक्टर रजत ग्रोवर को अस्पताल में सरकारी डयूटी के दौरान गाली गलौच कर 5000 रुपया की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मेडिकल फाड देने व उक्त तीनो व्यक्तियो द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए सरकारी दस्तावेज फाडने की कोशिश कर अभद्र व्यवहार करना अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर अभियुक्त गणो के विरूद्ध थाना कालाढूंगी पर FIR NO. 132/2022 धारा 34 /186/ 353/ 426/
504/ 511 IPC का अभियोग पंजीकृत कर वाहन संख्या DL 8 CM 3205 स्विफ्ट कार को सीज किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad