ब्रेकिंग चंपावत: भाजपा नेता की वाहन गहरी खाई में गिरी; दर्दनाक मौत; एक घायल!😲 भाजपा नेता की मृत्यु की खबर मिलते ही शोक की लहर+

खबर शेयर करें -

चम्पावत। विशेष संवाददाता आज प्रातः चंपावत से भाजपाइयों के लिए दुख भरी खबर सामने आई है सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मृत्यु हो गई है यह कई तरह घायल हुआ है जिसे हाई सेंटर रेफर किया गया ।
विवरण के मुताबिक टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा इस हादसे में स्वामी भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। भाजपा नेता की मौत पर पार्टी में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेल खेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने वाहन से निर्माण सामग्री छोड़ने खेती खान जा रहे थे। प्रातः पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेल खेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेश कुमार को हाई सेंटर भेज दिया गया । बीजेपी नेता की मृत्यु खबर मिलते ही भाजपा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad