ब्रेकिंग हल्द्वानी: सीसी कैमरे की “एक कुल्लू” ने शातिर चोरों को हजारों के माल सहित दबोच लिया!😯 विभिन्न कई चोरियों का भी हो गया पर्दाफाश !!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर शहर हल्द्वानी क्षेत्र में हार्डवेयर एवं सैनेटेरी की दुकानो को शातिर चोरो द्वारा अपने निशाने पर लेते हुये ताबडतोड़ चोरी की घटनाओं को अन्जाम दिया गया। जिस क्रम में 23. जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा क्रियाशाला के पास लखदातार हार्डवेयर स्टोर तथा उसी रात्रि में तीनपानी के पास हार्डवेयर की दुकान में ताला तोड़कर बाथ फिटिंग आदि हार्डवेयर से संबंधित माल चोरी किया गया। जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 390/22 धारा 380/457/411 भादविएफआईआर न0 391/22 धारा 380/457/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये ।

पंकजभट्ट ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल शहर में बढ रही लगातार चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस क्रम में हरबन्स सिहं, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में श्हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी का खुलासा करने हेतु घटनास्थलो के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो का भली भाँति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में सुरागरसी पतारसी करने हेतु टीम को रवाना किया गया साथ ही क्षेत्र में मुखबिरान को मामूर किया गया। इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज से कई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुये सीसी कैमरे के एक कुल्लू” मैं चोर की फोटो नजर आ गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्य करते हुये उक्त चोरी की घटनाओ में संलिप्त 02 अभियुक्तो को सैनेटेरी व हार्डवेयर के चोरी किये गये सामानचोरीयों में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा यूटिलिटी को गोरापडाव हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्तगणो का नाम व पता
👉 नन्द किशोर कश्यप पुत्र हेमराज कश्यप निवासी चन्द्र फार्म बिठौरिया न0 2 थाना मुखानी जनपद नैनीताल मूल पता लूहारी थाना विसारतगंज बरेली उ0प्र0।

👉-कृष्ण पाल मौर्य पुत्र प्रेम शंकर मौर्य निवासी बहेड़ी उ0प्र0।

अभियुक्तों का क्रियाकलाप– पूछताछ व जाँच में प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त नन्द किशोर कश्यप उपरोक्त विगत 10-12 वर्षों से हल्द्वानी क्षेत्र में वाहन चालक का कार्य किया जा रहा है। इसके द्वारा एक पिकअप वाहन फाईनेन्श के माध्यम से खरीदी है जिसे वह किराये पर स्वयं चलाता है, इस दौरान उसे पिकअप में भवन निर्माण से संबंधित सामाग्री लाने ले जाने के कारण दुकानो की अच्छी जानकारी हो गयी तथा उसके द्वारा अपने गाँव के साथियों के साथ प्लान बनाकर दिन में दुकानो की रैकी की जाती थी एवं रात में ये लोग दुकानो में घुसकर चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते थे । इसके बाद नन्द किशोर अपने पिकअप वाहन से चोरी के माल को गाड़ी में भरकर ले जाता था और बाद में समय देखकर अपने साथियों के साथ चोरी के माल को हल्द्वानी शहर से बाहर रूद्रपुर, बरेली , बहेडी आदि स्थानो मे कबाडियों को बेच देता था और सभी लोग पैसा आपस में बाँट लेते थे । अभियुक्त नन्द किशोर कश्यप चोरी से प्राप्त पैसो से अपने यूटिलिटी वाहन सं0 यूके04 सीबी 7415 की किस्ते भरता था। अभियुक्तो के 03 साथी अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तार के लिए टीमें भेजी गई हैं। अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा 10. मार्च 2022 को श्री अमित केशरवानी की दुकान हल्द्वानी मार्बलस एवं ग्रेनाईटस ब्लॉक मुखानी एवं दिनांक 17.06.2022 को श्री अनुज अग्रवाल की श्याम मार्बलस शॉप ऊँचापुल मुखानी से भी चोरी की घटनाओं को अन्जाम दिया गया है। उक्त संबंध में थाना मुखानी पर एफआईआर न0 120/22 धारा 380/457/411 भादवि बनाम अज्ञात व एफआईआर न0 144/22 धारा 380/457/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।

बरामद माल- अभियुक्तगणो से 2 लाख 85 हजार रूपये की कीमत के हार्डवेयर व सैनेटेरी का सामान एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त वाहन सं0 यूके04 सीबी 7415 महेन्द्रा यूटिलिटी बरामद की गयी ।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 जगदीप नेगी, कानि0 परवेज अली,कानि0 वंशीधर जोशी,कानि0 अरूण राठौर व कानि0 घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी द्वारा अथक प्रयासों से करीब 200 से ऊपर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तथा मात्र 01clue के आधार पर बड़ी चोरी का खुलासा करने में सफलता पाई।

पुलिस टीम –

✈हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी

👁- -व0उ0नि0 विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी।

👁व0उ0नि0 तारा सिहं राणा कोतवाली हल्द्वानी।

👁- उ0नि0 जगदीप नेगी कोतवाली हल्द्वानी।

👉- कानि0 परवेज अली कोतवाली हल्द्वानी।

👉-कानि0 वंशीधर जोशी कोतवाली हल्द्वानी।

👉 कानि0 अरूण राठौर कोतवाती हल्द्वानी।…

👉कानि0 घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी।l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad