बिग ब्रेकिंग नैनीताल: आला रे आला गरीबों के मसीहा कमिश्नर साहब आल्हा! ..चौंकिए मत यह किसी ड्रामा का डायलॉग नहीं..! 😯तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे उत्तराखंड के अत्यंत लोकप्रिय जुझारू युवा कुमायूं कमिश्नर दीपक रावत!! ,.. आयुक्त साहब की मैराथन दौड़, 😟अधिकारियों और कर्मचारी की फूल गई सांसे@@ लाइव

खबर शेयर करें -
कुमाऊं आयुक्त हो तो दीपक रावत जैसा हो! 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई की परवाह किए बिना जनता की समस्या जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाते हुए जांबाज युवा जनता के दिलों मैं राज करने वाला दीपक रावत

भीमताल( नैनीताल) (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l हमने 3 दशक से पत्रकारिता के कार्यकाल में देखा है कई अधिकारी आते हैं कार्यकाल पूरा करके चले जाते हैं कुछ अफसर ऐसे आते हैं जो जनता के दिलों को छू जाते हैं और जनता के दिलों में राज करते हैं और उन अधिकारियों को परसों तक याद किया जाता है ऐसे ही वर्तमान में जांबाज युवा गरीबों के मसीहा लोगों के दिल में राज करने वाला कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हैl आज उन्होंने 3 किलोमीटर से भी लंबी पहाड़ की पैदल चलकर समस्या के समाधान के लिए उचित स्थान पर पहुंचे विवरण के मुताबिक आला रे आला गरीबों के मसीहा कमिश्नर साहब आल्हा! ..चौंकिए मत यह किसी ड्रामा का डायलॉग नहीं..! तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे उत्तराखंड के अत्यंत लोकप्रिय जुझारू युवा कुमायूं कमिश्नर दीपक रावत
विकास खंड भीमताल के अंतर्गत ग्राम चौपड़ा के तोक ढांगण के वचनढूंगा नामक स्थल में संवदेनशील बोल्डरों का संज्ञान लेते हुए मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सड़क मार्ग से 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई का पैदल चलकर भूवैज्ञानिक, वन, लोनिवि के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को स्थल की यथास्थिति को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मजेदार बात यह थी कि युवा दीपक रावत मैराथन दौड़ की तरह चढ़ाई चल रहे थे अधिकारी और कर्मचारियों की सांसें फूल गई और वह हफ्ते हुए नजर आए?
वचनढूंगा का बोल्डर पहाड़ी की चोटी हिलटॉप पर स्थित है, जिसकी ढलान पर लगभग 200मी. नीचे आबादी व मकान बने हुये है। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने भूवैज्ञानिक को सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि भूवैज्ञानिक यह आकलन करें कि किस प्रकार का स्लाईड (स्खलन) है व इन बोल्डरों को हटाने के लिए यथा संभव तत्काल सुरक्षात्मक उपाय हेतु रिपोर्ट दे। कहा कि भूस्खलन को रोकने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रह सके। ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित है जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते है।
निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ग्रामवासियों से वार्ता की व ग्राम के स्थानीय मन्दिर मे आम व चम्पा का पौध रोपण भी किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख हिमांशु पांड,े ग्राम प्रधान चोपड़ा संगीता आर्य, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, पीडब्ल्यूडी चीफ दीपक कुमार यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपक कुमार गुप्ता, एस राजेंद्र सिंह सयाना, एसडीएम राहुल शाह, बीडीओ भीमताल जगदीश चंद्र पंत, रजनी रावत मनोज चिनियाल व ग्रामवासी उपस्थित थे। ध्यान देने की बात की है कि जब से कमिश्नर ने कार्यभार संभाला है ….

शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जिस दिन वह पैदल चलकर ग्राउंड जीरो पर समस्या का समाधान करते हैं l इसीलिए मध्यम वर्ग के लोग श्री दीपक रावत को गरीबों का मसीहा कहते हैं और इनकी अद्भुत कार्यशैली से आम मनुष्य के दिल को छूने वाली हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad