बिग ब्रेकिंग खटीमा: पूर्णागिरि होटल में सैनिक का शव मिला!😟चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह निवासी आगार बिगरा पिथौरागढ़ 👉 छुट्टी काट कर बंगाल इंजीनियरिंग पटियाला में ड्यूटी जा रहा था, होटल में रुका था@

खबर शेयर करें -

खटीमा विशेष संवाददाता खटीमा टनकपुर रोड पर स्थित पूर्णागिरि होटल में एक सैनिक का शव बरामद हुआ है शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। सैनिक छुट्टी काटकर घर पिथौरागढ़ से वापस ड्यूटी को लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है।खटीमा पुलिस के मुताबिक खटीमा टनकपुर रोड स्थित पूर्णागिरी होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। होटल मालिक के मुताबिक मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा गया तो भीतर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह निवासी आगार बिगरा पिथौरागढ़ के रूप में हुयी। पुलिस ने बताया कि चंचल सिंह सोमवार रात को ही होटल में ठहरा था। फोन पर परिजनों ने बताया कि वह अवकाश पर घर आया था। बंगाल इंजीनियरिंग पटियाला में ड्यूटी पर लौटने के लिये सोमवार सुबह ही घर से निकला था। पुलिस के अनुसार कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इन्तजार में जुट गई है। घर परिवार में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया हैl परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा कि कुछ ही घंटों पहले छुट्टी काट कर पंजाब को जा रहा थेl शीघ्र जल्दी छुट्टी आने का वादा करके गए थे की मौत की खबर आ जाएगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad