बिग ब्रेकिंग :स्कूलों एवं कॉलेजों की बसों में अनियमितता पाए जाने पर 40 चालान कर संयोजन शुल्क ₹18500 वसूला किये गये!👉 स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप@

खबर शेयर करें -

👉TI/ एआरटीओ रामनगर ने सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल/कॉलेजों की बसों का किया अचौक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर स्कूल बसों का MV act के अन्तर्गत किया चालान

हल्द्वानी विशेष संवाददाता पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नजर को हल्द्वानी यातायात प्रभारी हल्द्वानी रामनगर को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में स्कूल कॉलेजों के खुलने पर स्कूल व कॉलेजों की बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को लाना- ले -जाना प्रकाश में आने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में आदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक यातायात रामनगर व श्रीमती नेहा झा एआरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया दौराने अभियान के स्कूलों एवं कॉलेजों की बसों में अनियमितता पाए जाने पर 40 चालान कर संयोजन शुल्क ₹18500 वसूला किये गये।
तथा 10 स्कूल बसों का कोर्ट चालान कर ड्राइवर व कंडक्टर को उचित हिदायत की गई। वर्तमान में स्कूल बस चेकिंग अभियान जारी है। उधर दूसरी ओर आकस्मिक चेकिंग किए जाने से स्कूल प्रशासन मैं हड़कंप मचा हुआ हैl सूत्रों के मुताबिक हल्द्वानी में भी बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा विगत दिनों आरटीओ संदीप सैनी द्वारा चेकिंग में कई स्कूलों की बसों मैं चेकिंग के दौरान कई खामियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था l उन्होंने कहा है स्कूल की बसों में लापरवाही तथा बच्चे जान के साथ खिलवाड़ किए जाने को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl उन्होंने चेतावनी दी है कि बसों की खामियां को सुधार ले, इसके अलावा मानक से अधिक बच्चों को बैठाया गया तो कार्रवाई की जाएगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad