बिग ब्रेकिंग: बाजपुर (उधम सिंह नगर) 😟 तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत@ परिवारों में कोहराम मचा#

खबर शेयर करें -

बाजपुर( उधम सिंह नगर) स्टाफ रिपोर्ट जिले के अंतर्गत बाजपुर से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है lतीन जिगरी दोस्त सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है परिवार में कोहराम मचा हुआ हैl विवरण के मुताबिक एक दोस्त मोटरसाइकिल में घूमने को निकले
यहां सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन छात्र घायल बुरी तरह हो गये। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दो की मौत हो गयी। तीसरे ने हायर सेंटर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत से गांव में कोहराम है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक

गांव मड़ैया हट्टू निवासी अमनदीप सिंह (14) पुत्र मलकीत सिंह और राजेंद्र सिंह (15) पुत्र मलकीत सिंह धूरिया इंटर कॉलेज में नौवीं और दसवीं के छात्र थे। शुक्रवार को दोपहर में राजेंद्र गांव के ही बलदेव सिंह (18) पुत्र बंता सिंह के साथ बाइक पर अमनदीप को स्कूल से लाने निकल गया। छुट्टी के बाद कुछ देर घूमने-फिरने के बाद शाम को तीनों गांव लौट रहे थे। रास्ते में मड़ैया हट्टू से कुछ पहले एक मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों और सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। बलदेव को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कंबाइन को कब्जे में ले लिया गया है । वहीं एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम वासियों की आंखों में आंसू बह रहा हैl गांव वासियों का कहना था कि तीनों दोस्त थे विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी मृत्यु हो चुकी हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad