बिग ब्रेकिंग खटीमा: 😲मगरमच्छ ने 11 वर्षीय बालक को अपना शिकार बनाया @ 😩परिवार में मचा कोहराम !👁️ ग्रामीण गोताखोर ने बहादुरी दिखाते हुए रस्सी का जाल लेकर नदी में कूद गए;👉 घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोर मगरमच्छ को जाल में फंसाकर पानी से बाहर खींच लाए!!

खबर शेयर करें -

खटीमा (उधम सिंह नगर )स्टाफ रिपोर्ट पहले पति का साथ छूटा आज जवान बेटे की मौत ने परिवार को झकझोर कर के रख दिया है यह दुखद घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज में देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बालक को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बालक को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। घटना रविवार का है जहां देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े रहे। वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। विवरण के मुताबिक करीब साढ़े तीन बजे खटीमा उधम सिंह नगर यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबान नगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी के किनारे गया हुआ था। अचानक भैंस देवहा नदी में घुस गई। वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। इसी बीच नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने बालक वीर सिंह पर हमला कर उसे पानी में गहराई तक खींच लिया मगरमच्छ बालक वीर सिंह को जिंदा निगल गया।

आसपास काम कर रहे लोगों ने जब वीर सिंह की चीख-पुकार सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते मगरमच्छ पानी में गहराई की ओर चला गया। दुखद बात यह है कि।बालक के पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। वही गरीब महिला पर पति की मौत के बाद से उसके बच्चे की मौत हुई है जहां उसके ऊपर पहाड़ टूट गया है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोर ने बहादुरी दिखाते हुए रस्सी का जाल लेकर नदी में कूद गए। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोर मगरमच्छ को जाल में फंसाकर पानी से बाहर खींच लाए।

सूचना पर खटीमा वन सूचना पर खटीमा वन विभाग के प्रशिक्षु आईएफएस डी. नायक, वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल व अन्य वन कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। यहां ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाले गए मगरमच्छ के पेट से बालक को बाहर निकालने की मांग शुरू कर दी।

अधिकारियों ने ग्रामीण से कहा है कि मगरमच्छ का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तब कहीं जाकर ग्रामीण पर राजी हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad