ब्रेकिंग: जश्न, 🙉तीनों दोस्त का मर्डर@ हरिद्वार में “गंगा स्नान” !👁… पुलिस के हत्थे….@ “चौंकिए मत”😟 दिल दहला देने वाली वारदात #

खबर शेयर करें -

पानीपत( हरियाणा )lअशोक गुलाटी एडिटर इन चीफl हमेशा आपने सुना होगा जोरू जमीन के झगड़े फसाद में मर्डर होते सुने होंगे परंतु यह मर्डर ज्यादा शराब न पीने के कारण एक दोस्त इतना खफा हो गया कि 3 दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया यह सनसनीखेज वारदात पानीपत हरियाणा की हैl जिसे सुनकर आम आदमी का दिल दहल जाएगा ?कैसे एक शराब पीने के चक्कर में 4 परिवार तबाह हो गएl पानीपत में एक युवक ने अपने जिगरी तीन दोस्तों राकेश, मोनू ‌और सोनू‌ को मौत के मुंह में हमेशा के लिए सुला दियाl आश्चर्यचकित बात यह थी हत्या का कारण कोई दुश्मनी नहीं बल्कि और अधिक शराब पीने की जिद पर इस हत्या को अंजाम दिया गयाl
पुलिस के मुताबिक आरोपी आशू‌‌ ने अधिक शराब पीने से इंकार करने पर दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत खत्म करने की नीयत से घटना के समय मौजूद दो और दोस्तों को 10 घंटे के अदरं मौत के घाट उतार दिया। तीन हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक

आशु ने राकेश के साथ मिलकर गमछे से गला घोंटकर सोनू की हत्या कर दी और शव को ठेके के पीछे फेंक दिया। इस दौरान मोनू दोबारा लौट आया और सोनू के बारे में दोस्तों से पूछने लगा। इस पर आशु को शक हुआ कि मोनू ने हत्या करते उसे देख लिया है। इसके बाद आशु और राकेश शराब पिलाने का झांसा देकर मोनू को गांव नारा से पानीपत स्थित असंध नाका ले गए, जहां उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिया। उसका शव 13 जून को समालखा में नहर से बरामद किया गया था। इसके बाद आशु ने दोनों हत्याओं में साथ देने वाले राकेश को भी रास्ते से हटाने की साजिश रची, ताकि उसके गुनाह का कोई चश्मदीद न रहे। दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद आशु ने दोस्त राकेश को हरिद्वार घुमाकर लाने की बात कही। फिर उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर के गांव तितावी के एक खेत में ले गया, जहां राकेश को शराब पिलाई और गमछे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने हरिद्वार जाकर गंगा में डुबकी लगाई और जिस गमछे से उसने दोस्तों का कत्ल किया था, उसे गंगा जी में बहा दिया। फिर तीन दिन हरिद्वार में ही रहकर वापस अपने गांव लौट गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मृतक के परिवार जन उसके दोस्त को ढूंढ रहे थे कि 3 दिन बाद वापस आ गयाl पुलिस की पूछताछ में पुलिस को काफी देर तक उलझा रहाl …..

आखिर पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और हत्या का रहस्य खोल दियाl जिसे सुनकर पुलिस दंग रह गईl पुलिस के मुताबिक उसने अपना अपराध कबूल कर लिया हैl …….

पुलिस हत्यारे को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे रही हैl बरहाल एक शराब पीने के चक्कर में तीन दोस्तों की हत्या तथा 4 परिवार बर्बाद हो गए अब इसकी भरपाई कैसे होगी?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad