ब्रेकिंग नैनीताल:सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई !!

खबर शेयर करें -

           

नैनीताल स्टाफ रिपोर्टर आज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन नैनीताल स्थित सभागार में नैनीताल पुलिस विभाग से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे 02 पुलिस कर्मियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है–
👉–उ0नि0 घुड़सवार पुलिस श्री मणिशंकर शुक्ला।
👉–आरक्षी नागरिक पुलिस श्री मनमोहन सिंह रावत।

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के अनुभवों को सांझा किया गया। इस अवसर पर समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तराखंड पुलिस को अपना अभिन्न योगदान तथा सेवा देने के लिए बधाई देते हुए उनके अनुभवों का विशेष परिस्थिति में सहयोग लिए जाने की बात कही गई। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों को एसएसपी नैनीताल, एवं सीओ नैनीताल महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल व उपहार भेंट कर, उनके स्वस्थ्य जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई कार्यक्रम के दौरान श्री संदीप सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल,श्री भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल सहित अधिनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मी व उनके स्वजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad