बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में हो गया ! “बीजेपी का खेला” देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे!😶 1 जुलाई को लेंगे शपथ@👉मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने दोनों पुत्रों के साथ गवर्नर से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दिया@मुख्यमंत्री स्वयं कार चला रहे थे#👉 इस्तीफा के पश्चात मंदिर मैं पूजा अर्चना की! 😶भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे@😆भाजपा में जश्न!!!!

खबर शेयर करें -

मुंबई अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ आखिर देर रात्रि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को इस्तीफे वाला खत सौंपा. मुख्यमंत्री के साथ उनके दोनों पुत्र साथ थे । मुख्यमंत्री खुद कार चला रहे थे राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।. इस्तीफा देने के पश्चात देने के पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना भी की उनके साथ भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता भी चल रहे थे। उधर बागी नेता गोवा से कल मुंबई पहुंचेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मुझे इसमें जाना ही नहीं था. इसलिए मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. उद्धव ने कहा कि मुझे इन सबमें आना ही नहीं था, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री आवास को पहले ही छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि कल से मैं शिवसेना ऑफिस जाऊंगा.कल यानी 30 जून को फ्लोर टेस्ट कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ठाकरे ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं।

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी ड्रामा आखिरी मोड़ पर बुधवार रात को आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट की दहलीज से करीब साढ़े तीन घंटे की बहस के बाद फैसला निकला तो उद्धव ठाकरे के लिए झटका था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के फैसले पर ना तो रोक लगाई और ना फ्लोर टेस्ट टालने का आदेश दिया। इससे पहले, कोर्ट में उद्धव की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और शिंदे गुट की तरफ से एडवोकेट नीरज किशन कौल से जोरदार तर्क दिए और इस बहस का लुब्बोलुआब ये कि सिंघवी ने फ्लोर टेस्ट पर आपत्ति जताते हुए दलील दी कि 16 बागी विधायकों को 21 जून को ही अयोग्य घोषित किया जा चुका है। ऐसे में इनके वोट से बहुमत का फैसला नहीं किया जा सकता। लिहाजा या तो बहुमत का फैसला स्पीकर को करने दें या फिर फ्लोर टेस्ट टाल दें।

मुझे अशोक चव्हाण ने कहा, अगर दिक्कत है तो हम एमवीए से बाहर आते हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं आया भी अनपेक्षित रूप से था और जा भी अनपेक्षित रूप से रहा हूं. मतलब हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं मैं यहीं रहूंगा और शिवसेना भवन में फिर जा कर बैठूंगा, अपने सभी लोगों को एकत्र करूंगा. उन्होंने कहा, आज कैबिनेट समाप्त होने के बाद अशोक चव्हाण ने मुझे कहा कि हम आपके साथ हैं अगर इसलिए दिक्कत हो रही है तो हम महा विकास आघाडी के बाहर जाते हैं और आप को बाहर से समर्थन देते हैं लेकिन मैंने कहा नहीं ऐसा नहीं होता।

कांग्रेस-एनसीपी को धन्यवाद

उद्धव ठाकरे ने कहा, आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई, मुझे इसका संतोष है कि बालासाहेब ठाकरे ने जिन शहरों का जो नाम रखा था, औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव आज हमने उनको वे नाम आधिकारिक तौर पर दिए हैं. उन्होंने कहा, एनसीपी और कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया. आज शिवसेना से सिर्फ मैं, अनिल परब, सुभाष देसाई और आदित्य ये चार ही लोग उस प्रस्ताव के पास होने के समय मौजूद रहे। बीजेपी खेमे में जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है। ..

देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री बनना तय है ।‌1 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। …

अब देखना यह होगा शिवसेना की अगली रणनीति क्या होगी। बरहाल बीजेपी अपने मकसद में सफल हो गई। बीजेपी खेमे में जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है और मिष्ठान वितरण किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad