बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी:रूपयो के लालच में सिक्योरिटी गार्ड बना चरस तस्कर!!🙉 मामा-भांजे कर रहे थे चरस का अवैध कारोबार@ 👉कब्जे से बरामद हुई सवा किलो चरस!!

खबर शेयर करें -

👁रूपयो के लालच में सिक्योरिटी गार्ड बना चरस तस्कर,
मामा-भांजे कर रहे थे चरस का अवैध कारोबार कब्जे से बरामद हुई सवा किलो चरस
हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत
डॉ0 जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व प्रमोद कुमार शाह क्षेत्राधिकारी भवाली निर्देशानुसार श्री महेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के कुशल नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस व जनपद की SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति प्रकाश पोखरिया, पुत्र मोहन चन्द्र पोखरिया, निवासी ग्राम पोखरी तह० धारी जिला नैनीताल। हाल निवासी ग्राम अर्जुनपुर तीनपानी बरेली रोड हल्द्वानी को मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पहाडपानी के पास से कुल 1.253 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध मे थाना मुक्तेश्वर में मु0अ0सं0 32/22, धारा 8/20 NDPS ACT बनाम -प्रकाश पोखरिया पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह हल्द्वानी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा यह चरस वह अपने रिश्ते के मामा प्रकाश सनवाल, पुत्र बच्ची दत्त सनवाल, निवासी ग्राम ढोलीगांव, तहसाली धारी से लेकर आया था तथा हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचना चाह रहा था। जिस आधार पर अवैध चरस विक्रय करने वाले उसके मामा के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad