बिग ब्रेकिंग नई दिल्ली; राष्ट्रपति की उम्मीदवार आदिवासी द्रौपदी मुर्मू होगी! बीजेपी ने की घोषणा@ 👉झारखंड की गवर्नर भी रह चुकी हैं@👁नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है; वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी!!

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली विशेष संवाददाता राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया गया है।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए.।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है. वे बताते हैं कि इस बार पूर्वी भारत से किसी को मौके देने पर सभी के बीच में सहमति बनी थी. हमने इस बात पर भी विचार किया कि अभी तक देश को आदिवासी महिला राष्ट्रपति नहीं मिली हैं. ऐसे में बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई।

द्रौपदी मुर्मू की बात करें तो वे देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं. वे साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं. राज्यपाल का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी थीं. इसके अलावा एक विधायक के रूप में भई द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है।
स्मरणीय है कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad